Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यात्रीगण कृपया ध्यान दें- छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट
    छत्तीसगढ

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें- छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें हुई रद्द, देखें लिस्ट

    By Tv 36 HindustanAugust 5, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर : यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। रेलवे ने छत्तीसगढ़ से चलने वाली 14 ट्रेनों को फिर से कैंसिल कर दिया है। रेलवे के मुताबिक ट्रैक रखरखाव और सुरक्षा कारणों के चलते गाड़ियों को रद्द किया गया है। इस काम के चलते 6 से 10 अगस्त तक बिलासपुर-रायगढ़ के साथ ही कोरबा, रायपुर और गोंदिया (महाराष्ट्र) तक चलने वाली ट्रेनें नहीं चलेंगी। रेल प्रशासन ने इससे यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है। लेकिन, कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।

    रेल प्रशासन की ओर से बताया गया है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन, समय की पाबंदी और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार करने के 14 लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है।

    इससे पहले तीन से पांच अगस्त तक 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल के साथ ही 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू स्पेशल और 08745 गेवरा रोड- रायपुर मेमू स्पेशल को रद्द किया था, जिसे आगे बढ़ाते हुए अब 10 अगस्त तक कैंसिल कर दिया गया है।

    रद्द होने वाली गाड़ियां

    6 से 9 अगस्त तक बिलासपुर एवं रायगढ़ से चलने वाली 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़- बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    6 से 9 अगस्त तक रायपुर चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    7 से 10 अगस्त तक गेवरा रोड चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    6 से 9 अगस्त तक रायपुर एवं दुर्ग चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    6 से 9 अगस्त तक रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    7 से 10 अगस्त तक डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    6 से 9 अगस्त तक गोंदिया एवं कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    6 से 9 अगस्त तक गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    7 से 10 अगस्त तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    6 से 9 अगस्त तक बिलासपुर एवं शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल –बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
    6 से 9 अगस्त तक इतवारी एवं बालाघाट चलने वाली 08714/08715 इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल गोंदिया एवं बालाघाट के बीच रद्द रहेगी।

    चार से 27 अगस्त तक 25 दिन के लिए कैंसिल है छह ट्रेनें
    इससे पहले पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के रीवा स्टेशन में नई लाइन कमीशनिंग, प्लेटफार्म लाइन और पिट लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। यह काम तीन अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा, जिसके के कारण रेलवे ने इस रूट की छह ट्रेनों को 23 दिनों के लिए कैंसिल कर दिया है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news Today news ट्रेन बिलासपुर
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमौसम अलर्ट: भारी बारिश से लोग हुए हलाकान, मौसम विभाग ने अति भारी बारिश होने की चेतावनी दी
    Next Article बिग न्यूज़: छत्तीसगढ़ के 9 स्टेशन होंगे हाईटेक, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन को भी मिलाया फोन…

    March 2, 2026

    2 मार्च को जलेगी होलिका, लेकिन इस दिन मनायी जाएगी होली, जानें कन्फर्म तारीख…

    March 2, 2026

    प्रेस क्लब परिसर में सजी होली की रंगीन महफिल रंगोत्सव 2026 और महामूर्ख सम्मेलन में शामिल हुए सीएम…

    March 2, 2026

    अगर दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका…

    March 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने की बहरीन पर ईरानी हमलों की निंदा, सऊदी अरब के क्राउन को भी मिलाया फोन…
    • 2 मार्च को जलेगी होलिका, लेकिन इस दिन मनायी जाएगी होली, जानें कन्फर्म तारीख…
    • प्रेस क्लब परिसर में सजी होली की रंगीन महफिल रंगोत्सव 2026 और महामूर्ख सम्मेलन में शामिल हुए सीएम…
    • अगर दोस्त या रिश्तेदार मांग रहे हैं उधार पैसा और रिश्ता दोनों बचाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीका…
    • मुख्यमंत्री साय से राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के नव पदस्थ सदस्य राजीव श्रीवास्तव ने की सौजन्य भेंट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?