
पटना। पटना मर्डर केस का वीडियो सामने आया है। शख्स ने पहने अपनी बेटी, पत्नी को गोली मारी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। मामले का VIDEO सामने आया है। दिल दहला देने वाली ये घटना पटना के पॉश इलाके पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक में गुरुवार दोपहर को हुई।शख्स ने पहले बेटी के सिर पर पिस्टल रखकर गोली मार दी। फिर पत्नी को भी इसी अंदाज में शूट किया।
अंत में खुद को भी गोली मार ली। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। इलाके के लोग अपने घरों से बाहर निकले, तो रोड पर खून से लथपथ तीन लाशें पड़ी दिखीं। फिर इलाके के लोगों ने ही गर्दनीबाग थाना की पुलिस को जानकारी दी।’triple murder case In patna : इस सूचना के बाद पटना पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया, क्योंकि जिस इलाके में घटना हुई, वहां कई पुलिस अफसरों के घर हैं।
इसमें वर्तमान और रिटायर्ड IPS के घर भी शामिल हैं। बताया जाता है कि शख्स का नाम राजीव कुमार था और वह बेरोजगार था।उसने पहली पत्नी की मौत के बाद अपनी साली प्रियंका भारती से शादी की थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया था। प्रियंका सचिवालय में नौकरी करती थी। बेटी का नाम सारा उर्फ संस्कृति भारती था। वह पहली पत्नी से थी। प्रियंका अपनी मां के साथ रहती थी। संस्कृति भी इन्हीं के साथ रहती थी। राजीव अपनी बेटी को बेगूसराय में अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन वह मान नहीं रही थी। हत्या के पीछे यही वजह मानी जा रही है।triple murder case In patna : दिल दहलाने वाली यह वारदात गर्दनीबाग थाना के तहत पुलिस कॉलोनी के A ब्लॉक की है।
गुरुवार की दोपहर 12:20 के करीब यह वारदात IPS नसीम अहमद के घर के बाहर हुई। अचानक से एक के बाद एक 3 गोलियां चलीं। इसके बाद सन्नाटे से भरे इलाके में सनसनी मच गई।