महासमुंद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी 90 विधानसभाओं में संकल्प शिविर का आयोजन कर रही है । इसी कडी में आज महासमुंद जिले के तीन विधानसभाओं महासमुंद विधानसभा, खल्लारी विधानसभा और सरायपाली विधानसभा में संकल्प शिविर का आयोजन संपन्न हुआ । जिले के महासमुंद विधानसभा में आयोजित संकल्प शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं प्रवक्ता के रूप मे मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी शामिल हुए। इस संकल्प शिविर में मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होने वाले थे, पर अन्य कार्यक्रम के चलते वे शामिल नहीं हो पाए।
दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा करते हुवे कहा कि संकल्प शिविर के माध्यम से हम 90 विधानसभाओं में जा रहे हैं और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर रहे हैं ताकि कार्यकर्ता घर-घर जाकर शासन की योजनाओं को बताये और 2023 में दोबारा कांग्रेस की सरकार आये । प्रत्याशी के नामो की घोषणा के संदर्भ मे कहा कि 20 सितंबर के बाद कभी भी नाम की घोषणा हो सकती है ।
गौरतलब है कि प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने शिविर में उपस्थित कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसी, संगठन पदाधिकारी, सेवादल,महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ और बूथ स्तर तक के सदस्य को संकल्प दिलाया। महासमुंद के बाद खल्लारी विधानसभा के अंतर्गत मंडी परिसर बागबाहरा और आखिर में न्यू कषि उपज मंडी सरायपाली में संकल्प शिविर संपन्न हुआ है।
