कोरबा :– मुस्लिम समाज द्वारा ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर मस्जिदों में नमाज अदा किया जाना है। जिसके मद्देनजर त्यौहार शांति रूप से मनाने हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अति० पुलिस अधीक्षक नितीश कुमार ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी जडगा के द्वारा प्रांगण में बकरीद पर्व के अवसर पर साम्प्रदायिक सद्भाव, शांति, कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे, जो त्यौहार को शांति पूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने की हिदायत दी गई।
बैठक में उपस्थित नागरिकों ने पुलिस की सराहना करते हुये त्यौहार को शाति रूप से मनाने तथा सभी नियमों का पालन करने की आश्वासन दिया गया।
