नई दिल्ली:– अंक ज्योतिष में जन्म की तारीख का बड़ा महत्व है। मान्यता है कि किसी व्यक्ति के बर्थ डेट की मदद से उसके जीवन में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का अनुमान लगाया जा सकता है। हर एक अंक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। अपना मूलांक निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका मूलांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1(1+0 =10, 1+9=10, 2+8 =10) होगा। न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, कुछ मूलांक के लोगों को वैवाहिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
मूलांक 4 : मान्यता है कि मूलांक 4 के कुछ जातकों को मैरिड लाइफ में प्यार और सम्मान नहीं मिलता है। पार्टनर के एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते रिश्ता बिखर जाता है। कुछ लोगों के साथी के रिश्ते में ज्यादा लॉयल नहीं होते हैं। इनके पार्टनर को गुस्सा बहुत आता है। कुछ लोगों को डिवोर्स भी हो जाता है और जब तक जीवनसाथी को अपनी गलती का एहसास होता है, तब सिचुएशन कंट्रोल से बाहर हो चुकी होती है।
मूलांक 6 : अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 6 वालों को काफी अट्रैक्टिव होते हैं। यह काफी मिलनसार होते हैं। जल्द ही नए कनेक्शन बना लेते हैं, जो इनके पार्टनर को बिल्कुल पंसद नहीं होता है। अगर यह साथी से इमोशनली कनेक्ट नहीं होते हैं, तो सेपरेशन का ऑप्शन तलाश करने लगते हैं। मूलांक 6 शुक्र का अंक है। इन्हें प्यार और शांति अतिप्रिय है। कई बार इन्हें रिश्तों में इमोशल सपोर्ट न मिलने के कारण काफी परेशानी महसूस होती है।
मूलांक 9 : मूलांक 9 के जातक की लव लाइफ में प्रेमी हर सिचुएशन अपने कंट्रोल में रखने चाहते हैं। इनके पार्टनर काफी डॉमिनेटिंग होते हैं। प्रेमी आपकी बातों को बिल्कुल नहीं समझना चाहते हैं। इन्हें रिलेशनशिप में धोखा भी मिलता है। पार्टनर के एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते मैरिड लाइफ में डिस्टर्बेंस रहती है। साथी इनकी फीलिंग्स को ज्यादा महत्व नहीं देते हैं, जिससे वैवाहिक जीवन में तनावपूर्ण स्थिति बनी रहती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
