रिपोर्ट: रमाकांत सोनी संभाग ब्यूरो रीवा
रीवा गंगेव/जिले के गंगेव जनपद पंचायत में नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष विकास तिवारी के प्रथम रघुनाथगंज आगमन पर उमड़ा जनसैलाब प्रतिभावान कर्मष्ठ योग्य जनप्रतिनिधि के ग्राम पंचायत में टिकरा स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन उमेश पटेल जनपद सदस्य वरिष्ठ संविदाकार के मार्गदर्शन में किया गया संचालक रामबदन नामदेव सदस्य ग्राम पंचायत रघुनाथगंज विशिष्ट अतिथि प्रभाकर पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गंगेव कार्यक्रम की अध्यक्षता मृगेंद्र नाथ त्रिपाठी जनपद सदस्य रघुनाथगंज राजबहोर तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में नव पदस्थ जनपद अध्यक्ष का ग्राम वासियों से परिचय कराते हुए क्षेत्र मे आवारा पशुओं से लगातार हो रही फसलों की क्षति जिस पर किसान निर्भर होकर जीवन यापन करता है फसल नष्ट हो जाने पर जिसकी सारी कल्पनाएं अधूरी रह जाती है जैसी प्रमुख आवश्यकताओं से अवगत कराया गया जिसका प्रशासन के योजना अंतर्गत गौठान का निर्माण करा होने वाली क्षति रोकने वादा किया।
युवा प्रतिभावान जनपद अध्यक्ष ने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में क्षेत्रीय विकास में आड़े आ रही हर समस्याओं का समाधान कर शैक्षणिक विकास विकसित करने शिक्षा के सृजनात्मक कार्य करने वादा किया।

