Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कोरबा में एनटीपीसी अफसरों पर धनरास गांव के लोगों ने फेंकी राख, प्रदूषण से लोग परेशान
    कोरबा

    कोरबा में एनटीपीसी अफसरों पर धनरास गांव के लोगों ने फेंकी राख, प्रदूषण से लोग परेशान

    By Tv 36 HindustanJune 7, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा: ऊर्जाधानी कोरबा में बड़ी संख्या में कल और कारखाने हैं. प्रदेश में सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन करने वाला जिला भी कोरबा ही है. कोरबा में एनटीपीसी का पावर प्लांट भी है. पावर प्लांट से जहां बिजली का भरपूर उत्पादन होता है वहीं प्लांट से निकलने वाले राख से प्रदूषण भी फैलता है. प्रदूषण एक बड़ी समस्या प्लांट और उसके आस पास गांवों के लिए रही है. समय समय पर लोग इस प्रदूषण के खिलाफ आवाज भी उठाते रहे हैं. शुक्रवार को इसी कड़ी में धनरास गांव के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया. गांव वालों ने एनटीपीसी अफसरों पर राख फेंककर बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ विरोध जताया. बाद में प्लांट प्रबंधन की ओर से आए अफसरों ने गांव वालों को आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रदूषण और राख की समस्या का समाधान किया जाएगा.

    अफसरों पर फेंकी राख: दरअसल धनरास गांव के पास ही एनटीपीसी का पावर प्लांट लगा है. प्लांट से बड़ी मात्रा में राखड़ उड़कर लोगों के घरों और खेतों में पहुंचता है. परेशान गांव वाले अपनी समस्या को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. शुक्रवार को जब कंपनी के अफसर उनको समझाने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनपर राख फेंका और राखड़ से हो रहे प्रदूषण पर विरोध जताया. ग्रामीणों का कहना है कि पावर प्लांट प्रबंधन द्वारा राखड़ डैम का उचित प्रबंधन नहीं किया जाता. गर्मी के मौसम में राख उड़कर उनके गांव में आ रही है. जिससे वह बेहद परेशान हैं. एक दिन पहले हुई इस घटना के बाद ग्रामीणों के साथ अधिकारियों ने बैठक की और समस्या के निराकरण का आश्वासन भी दिया था.

    धनरास में ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन: जिले के उप नगरीय क्षेत्र छूरी के समीप गांव धनरास स्थित है. यहां एनटीपीसी कोरबा का राखड़ डैम स्थापित है. ग्रामीणों का आरोप है कि पावर प्लांट प्रबंधन ने उनकी उपजाऊ जमीनों का अधिग्रहण किया. यह राख डैम बना दिया, लेकिन अपने वादों को पूरा नहीं किया. जिसके कारण न सिर्फ गांव धनरास बल्कि आसपास के गांव पुरैनाखार, झोरा, छूरी, घोरापाठ, घमोटा और लोतलोता में ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है. खास तौर पर गर्मी के मौसम में तेज हवा के साथ राख दूर-दूर तक फैल जाती है. खेतों की फसल प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों की सेहत खराब हो रही है. यदि घर के आंगन में बर्तन या खाना रख दिया जाए, तब राख इतनी गिरती है कि वह भी पूरी तरह से खराब हो जाता है. कई कृषि योग्य भूमि भी दलदली क्षेत्र में तब्दील हो गई है.

    2024 में एनटीपीसी और ग्रामीणों के बीच हुआ था समझौता: धनरास ग्रामीण इस तरह का आंदोलन कई बार कर चुके हैं. पिछली बार अक्टूबर 2024 में भी वह प्रदूषण और राख के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. तब प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रभावितों से एक समझौता किया गया था. रोजगार, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, राख की समस्या का समाधान करना और अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था. ग्रामीणों की मानें तो इन मांगों में से एक भी वादा अब तक एनटीपीसी प्रबंधन ने पूरा नहीं किया है. आंदोलन करने पर ही अधिकारी गांव में आते हैं. जिसकी वजह से वह धरने पर बैठे हैं. ग्रामीणों ने विरोध करते हुए राख का परिवहन भी रोक दिया है. राख का परिवहन रोके जाने के बाद ही अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. पावर प्लांट संचालित करने के लिए राख परिवहन बेहद जरूरी है.

    Post Views: 725

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपुलिस द्वारा सप्लाई लाईन एल्युमिनियम केबल तार को चोरी करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
    Next Article केंद्र सरकार से की है बोधघाट परियोजना और नदी जोड़ो योजना की मांग, नक्सल ऑपरेशन पर पीएम मोदी ने दी बधाई: सीएम साय
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…

    February 26, 2026

    देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …

    February 26, 2026

    युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    • देशभर के पेट्रोल पंपों के लिए बड़ा आदेश अप्रैल से 20% एथेनॉल वाला पेट्रोल अनिवार्य, जानिए आपके वाहनों पर क्या होगा असर …
    • युवाओं के लिए सुनहरा मौका ट्राइडेंट ग्रुप में आकर्षक सैलरी के साथ होगी भर्ती…
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानें कौन-कौन हो सकता है बाहर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?