जितेश्वर साहू
मुंगेली, 1 मार्च। मुंगेली गांव की सांस्कृतिक धरोहर की सूचना अब आपके मोबाइल पर आसानी से उपलब्ध रहेगी । इसके लिए भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय और सीएससी द्वारा कवायद आरंभ कर दी गई है । मेरा गांव मेरी धरोहर के तहत मुंगेली जिले में योजना के तहत ट्रायल भी पूरा किया जा चुका है । जिला प्रबंधक अंकित सिंह ,राहुल सोनी , के अनुसार मेरा गांव मेरी धरोहर से , जो लोग गांव में प्रसिद्ध चीजों के बारे में नहीं जानते हैं , वे इस प्रयास से एक क्लिक से सारी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे । सांस्कृतिक शब्द से सीधा मतलब है कि कोई ऐसी चीज जिसमें कुछ विशेष हो या वह पुरानी हो । सरकार ऐसी सभी चीजों को इकठ्ठा कर इन चीजों के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहती है । इसमें गांव के नागरिकों के सहयोग से गांव , ब्लाक , जिले को विशेष बनाती है , उसकी खासियत को दर्ज किया जाएगा । साथ ही संबंधित फोटो वीडियो और उसके बारे में संपूर्ण जानकारी भी अपलोड किया जाएगा । सभी जानकारी व फोटो को मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज किया जाएगा ।

ये जानकारियां होंगी दर्ज जिला प्रबंधक अंकित सिंह ,और राहुल सोनी ,ने बताया कि इस सर्वे के दौरान गांव के लोगों से कुछ जानकारी लेकर Csc Vle के माध्यम से किया जाएगा । इसके लिए सोमवार 28/02/2022 को ट्रेनिंग दिया गया जिसमें 150 CSC Vle उपस्थित रहे , इसमें गांव कि खास पहचान , खास सांस्कृतिक पहचान , गांव के प्रसिद्ध स्थान , प्रसिद्ध किवदंती , प्रसिद्ध व्यक्ति , विशेष पकवान , विशेष आभूषण , विशेष कपड़े आदि के बारे में जानकारी दर्ज की जाएगी । संबंधित जानकारी , फोटो , वीडियो आदि एप पर दर्ज होंगी ।