Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मीन राशि वाले आंख और कान खुले रखकर आगे बढ़े, आज का राशिफल : 6 मई 2023
    शीर्ष आलेख

    मीन राशि वाले आंख और कान खुले रखकर आगे बढ़े, आज का राशिफल : 6 मई 2023

    By Tv 36 HindustanMay 6, 2023No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष दैनिक राशिफल :मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए भी वह समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आपको लंबे संघर्ष के बाद अपनी परेशानियों से राहत मिलेगी और आपका कोई महत्वपुर्ण काम पूरा हो सकता है। यदि आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। जो विधार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज कोई अच्छा ऑफर आ सकता है।

    वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाए। आपके किसी बचपन के मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको बिजनेस में किसी बड़ी डील को फाइनल करना होगा। जो लोग राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।

    मिथुन दैनिक राशिफल :मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिसे देख कर आपको खुशी होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों को प्राथमिकता देनी होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आपको कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श करना होगा।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)आज का दिन आपको समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको माता-पिता की सलाह से आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह भी आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती है। आप अपने भाई बहनों के साथ मिलकर भविष्य की कुछ योजनाओं को बनाने पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपको घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके रुके हुए काम समय से पूरे होंगे। यदि कोई वाद विवाद चल रहा है , तो वह आज निपट जाएगा। व्यवसाय में यदि मंदी से परेशान हैं तो उससे भी आज छुटकारा मिलेगा। आपको परिवार में सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेग। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग आज साथी से अपने मन की बातों को शेयर कर सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में कोई काम जल्दबाजी में निपटाने से बचना होगा।

    कन्या दैनिक राशिफल :आज का दिन पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह आपकी उम्मीद पर खरी उतरेगी। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। व्यवसाय से सम्बन्धी काम भागदौड़ के बाद ही पूरे हो सकते हैं । आपका कोई मित्र आपके भविष्य के लिए कोई फायदे का सौदा लेकर आ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंता ग्रस्त रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होग। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आएंगे, जिससे दोनों का रिश्ता और मजबूत होगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों का डटकर सामना करना होग। आपको आज कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है। आपको अपने आस-पड़ोस में हो रहे लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान के किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने मन में निराशाजनक विचारों को ना आने दें, नहीं तो आपका कुछ कामों से भरोसा उठ सकता है। आज आप अपनी माता जी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। यदि आपका परिवार में किसी सदस्य से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह भी आज सुलझेगा।

    धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन समस्याएं लेकर आने वाला है, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। जीवनसाथी की सलाह आपके कारोबार के लिए मददगार साबित होगी। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ है, तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। पिताजी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। जल्दबाज़ी में कोई काम करने से आप परेशानी में आ सकते हैं। आप आज अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आज आप यदि किसी प्रॉपर्टी को खरीदना व बेचना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य को आज नयी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेग। किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है, लेकिन आपको आज उनसे किसी भी धन संबंधित समस्या को लेकर बातचीत नहीं करनी है।

    कुंभ दैनिक राशिफल :कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप को संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी व विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा लाभ का सौदा हाथ लग सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं चलाएं। माता जी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं और शेयर मार्केट में धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)मीन राशि के व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके बनते कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने माता-पिता व गुरुजनों की सेवा करने में भी दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए आप अपनी आंखें व कान दोनों खुले रखकर ही आगे बढ़े और आपके तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबॉक्साइट से लोडेड ट्रक पुल के नीचे गिरी, जानिए पूरा मामला…
    Next Article सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक दहशतगर्द मारा गया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल आज लक्ष्मी जी की कृपा से धन वर्षा या बढ़ेंगी परेशानियां जानिए 12 राशियों का आज का हाल…

    February 27, 2026

    गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों एवं गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित रोगियों को निःशुल्क रक्त सुविधा…

    February 27, 2026

    आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों की द्वितीय बैठक संपन्न

    February 27, 2026

    गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज का राशिफल आज लक्ष्मी जी की कृपा से धन वर्षा या बढ़ेंगी परेशानियां जानिए 12 राशियों का आज का हाल…
    • गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों एवं गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित रोगियों को निःशुल्क रक्त सुविधा…
    • आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायिक अधिकारियों की द्वितीय बैठक संपन्न
    • गवर्नर से ज्यादा वेतन पा रहे इंजीनियर, स्वीपर को मिल रहे महीने के 2 लाख इस राज्य में मिल रही बंपर सैलरी…
    • प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?