Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अमरनाथ यात्रा पर जाने का बना रहे प्लान,जानिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी…
    News

    अमरनाथ यात्रा पर जाने का बना रहे प्लान,जानिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन, ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी…

    By Tv 36 HindustanMarch 6, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए होने वाली प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा की तारीखों का ऐलान हो गया है. इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी. यानी इस बार पवित्र अमरनाथ यात्रा 38 दिनों तक चलेगी. यात्रा की तारीखों की आधिकारिक घोषणा श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बैठक में की गई. दक्षिण कश्मीर हिमालय में भगवान शिव के पवित्र मंदिर की वार्षिक अमरनाथ यात्रा हर साल जुलाई से अगस्त के महीने तक आयोजित की जाती है. यात्रा प्रबंधन की जिम्मेदारी और आरंभ व समापन तिथियों का निर्णय अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा लिया जाता है.

    इन रास्तों से होती है अमरनाथ यात्रा
    38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा दो रास्तों से संपन्न होती है. पहला रास्ता अनंतनाग जिले में स्थित पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग है, जबकि दूसरा गांदेरबल जिले में स्थित 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग है. श्रीनगर से 141 किलोमीटर दूर और समुद्र तल से 12,756 फीट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों भक्त पहुंचते हैं.

    अमरनाथ यात्रा के लिए कहां से करें रजिस्ट्रेशन

    बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है. रजिस्ट्रेशन शुरु होने पर भक्त श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके अलावा, अमरनाथ श्राइन बोर्ड की मोबाइल एप्लिकेशन से भी अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण किया जा सकता है.

    ऐसे करा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

    रजिस्ट्रेशन शुरु होने पर सबसे पहले श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाएं.

    मेनू में ‘ऑनलाइन सेवा‘ पर क्लिक करें.

    इसके बाद ‘यात्रा परमिट पंजीकरण’ पर क्लिक करें.

    फिर ‘मैं सहमत हूं’ पर चेक करके ‘पंजीकरण करवाएं’ पर क्लिक कर दें.

    यहां यात्री को अपनी पूरी जानकारी भरनी है और सबमिट कर देना है. फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.

    ओटीपी डालने के बाद आवेदन की फीस ऑनलाइन ट्रांसफर करके जमा करें.

    जिसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी हो जाएगा.

    सबसे अंत में यात्रा परमिट डाउनलोड करना है.

    अमरनाथ यात्रा से जुड़ी अन्य जरूरी जानकारी
    आयु सीमा: 13 से कम और 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग इस यात्रा में शामिल नहीं हो सकते. इसके अलावा 6 सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाएं भी इस यात्रा पर नहीं जा सकतीं.

    स्वास्थ्य प्रमाण पत्र है अनिवार्य: जो लोग भी अमरनाथ यात्रा करना चाहते हैं, वो बिना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के आवेदन नहीं कर सकेंगे. पंजीकरण के लिए, आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, आपका मेडिकल सर्टिफिकेट आपके राज्य के अधिकृत डॉक्टर या अस्पताल द्वारा जारी होना चाहिए. आपकी फोटो केवल .JPEG या .JPG फॉर्मेट में होनी चाहिए और 1 एमबी से कम आकार की होनी चाहिए. मेडिकल सर्टिफिकेट को स्कैन करके .PDF फॉर्मेट में अपलोड करें, और यह भी 1 एमबी से अधिक नहीं होना चाहिए. अपनी मूल फोटो आईडी और मेडिकल सर्टिफिकेट को यात्रा करते समय साथ रखें.

    Post Views: 740

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article30 की उम्र के बाद भी चेहरे को जवान और चमकदार बनाए रखने के लिए जरूर खाएं ये 6 फल…
    Next Article भारत में लॉन्च होने वाली Volkswagen की नई SUV का खुलासा, तस्वीरों में देखें कैसा है डिजाइन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…

    February 28, 2026

    भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…

    February 28, 2026

    AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…

    February 28, 2026

    अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…

    February 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एक बड़ा तोहफा 5 लाख तक फ्री इलाज का बढ़ा दायरा, अब ये लोग भी होंगे पात्र…
    • भारत में दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण 20-25 मिनट की दृश्यता, जानें सूतक का ये समय…
    • AI के दौर में मेंटल स्किल है सबसे जरूरी, पर इन लोगों की नहीं खत्म होगी डिमांड…
    • अग्निवीरों और सेना के जवानों के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट के बाद यहां मिलेगा रोजगार…
    • होली से पहले दिवाली सीएम साय ने 25 लाख किसानों के खातों में भेजे 10,324 करोड़, आपके मोबाइल पर आया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?