नई दिल्ली:- हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है और इसलिए हर हिन्दू परिवार में इसकी रोज सुबह शाम पूजा की जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं वास्तु शास्त्र में तुलसी के पौधे को रोपने संबंधित कई नियम बताए गए हैं, जिसके पालन से घर-परिवार में सुख- शान्ति एवं खुशहाली सदैव बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु-शास्त्र में तुलसी के पौधे को रोपने से जुड़ी नियम के बारे में-
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, तुलसी का पौधा घर में लगाने के लिए सबसे शुभ एवं पावन महीना कार्तिक को माना जाता है। कार्तिक का महीना हिन्दू पंचांग के अनुसार, अक्टूबर-नवंबर में आता है। इस महीने में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-समृद्धि और समृद्धि बनी रहती है।
घर में किस दिन लगाएं तुलसी का पौधा
वहीं, दिन की बात करें तो, तुलसी का पौधा घर में लगाने के लिए गुरुवार का दिन सबसे शुभ माना गया है क्योंकि, तुलसी भगवान विष्णु को अत्यधिक प्रिय हैं और गुरुवार भी उनका प्रिय दिन है। ऐसी मान्यता है कि यदि आप तुलसी का पौधा गुरुवार के दिन लगाते हैं तो आप पर सदैव भगवान विष्णु एवं माता तुलसी की कृपा बनी रहती है।
इस दिन नहीं करना चाहिए स्पर्श
कहते हैं, तुलसी के पौधे को आप घर में लगाते हैं तो ध्यान रखें इसके लिए पूजा करने संबंधित कुछ नियम भी है। इनमें से एक है स्पर्श नहीं करना। एक महत्वपूर्ण नियम यह है कि रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पौधे को छूना या उसे जल देना नहीं चाहिए।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन दिनों तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इसलिए, इन दिनों तुलसी का स्पर्श या पूजा नहीं करनी चाहिए।
