Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीएम किसान सम्मान निधि योजना: 12वीं किस्त का लाभ पाने के लिए किसान तुरंत करें ये काम, वरना नही ले पाएंगे पीएम किसान योजना का लाभ…
    RAIPUR

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना: 12वीं किस्त का लाभ पाने के लिए किसान तुरंत करें ये काम, वरना नही ले पाएंगे पीएम किसान योजना का लाभ…

    By Tv 36 HindustanAugust 28, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पीएम किसान सम्मान निधि योजाना :

    देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के जीवन स्तर को सुधारना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ सालों पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। योजना के अंतर्गत सरकार हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है।

    किसानों की मदद के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं लॉन्च करती रहती है. इन योजनाओं के पीछे लघु और सीमांत वर्ग के किसानों की आय बढ़ाने और उनका जीवनस्तर बेहतर करने का प्रयास रहता है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भी कुछ इसी तरह की योजना है.

    अब तक किसानों के बैंक खाते में 11 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं. किसान अब 12वीं किस्त का इंतजार है. लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान ई-केवाईसी जरूर करवा लें. अगर आपने अभी ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आपके 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं. सरकार ने अब इसकी तारीख को आगे बढ़ाते हुए 31 अगस्त 2022 तक का मौका दिया है. ऐसे में इस तारीख से पहले-पहले आप ई-केवाईसी जरूर करवा लें.

    ई-केवाईसी कराने की अंत‍िम त‍िथ‍ि 31 अगस्‍त:
    दरअसल, सरकार को पता चला क‍ि पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि योजना का फायदा कई लाभार्थी गलत तरीके से ले रहे हैं. इसके बाद सरकार ने सभी लाभार्थ‍ियों से ई-केवाईसी कराने के ल‍िए कहा. इसके ल‍िए तीन बार अंतिम त‍िथ‍ि में भी बदलाव क‍िया गया है. अब ई-केवाईसी कराने की अंत‍िम त‍िथ‍ि 31 अगस्‍त है. सरकार के तरफ से कहा गया है इसके बाद केवाईसी कराने की त‍िथ‍ि नहीं बढ़ाई जाएगी.

    11.15 करोड़ क‍िसानों को म‍िली 10वीं क‍िस्‍त:
    जब से केंद्र सरकार ने योजना का लाभ लेने के ल‍िए ई-केवाईसी (e-kyc) जरूरी क‍िया है, तब से इसके लाभार्थ‍ियों की संख्‍या में लगातार कमी आ रही है. अगस्‍त से नवंबर 2021 के बीच म‍िलने वाली 9वीं क‍िस्‍त 11.19 करोड़ क‍िसानों को म‍िली थी. इसके बाद द‍िसंबर 2021 से मार्च 2022 के बीच म‍िलने वाली 10वीं क‍िस्‍त करीब 11.15 करोड़ क‍िसानों को म‍िली.

    12वीं क‍िस्‍त 15 स‍ितंबर तक आने की उम्‍मीद:
    इसके बाद अप्रैल से जुलाई 2022 के बीच म‍िलने वाली 11वीं क‍िस्‍त में लाभार्थ‍ियों की संख्‍या में बड़ी ग‍िरावट दर्ज की गई. इस बार यह संख्‍या घटकर 10.92 करोड़ पर आ गई. अब अगस्‍त से नवंबर 2022 के बीच म‍िलने वाली 12वीं क‍िस्‍त में लाभार्थ‍ियों की संख्‍या और कम होने की संभावना है. इस क‍िस्‍त के 15 स‍ितंबर तक क‍िसानों के खाते में आने की उम्‍मीद है.

    आपको बता दें पीएम‍ क‍िसान के ल‍िए रज‍िस्‍टर्ड क‍िसानों की संख्‍या 12 करोड़ से ज्‍यादा है. ऐसे में सरकार की सख्‍ती से लाभार्थ‍ियों की संख्‍या ग‍िरकर 11 करोड़ के नीचे चली गई है. ऐसे में यद‍ि आप भी अपनी क‍िस्‍त को जारी रखना चाहते हैं तो 31 अगस्‍त से पहले ई-केवाईसी जरूर करा लें.

    प‍िछली तीन क‍िस्‍त और उनके लाभार्थी:

    1. 11वीं क‍िस्‍त-अप्रैल से जुलाई 2022 : 10,92,23,183
    2. 10वीं क‍िस्‍त-द‍िसंबर 2021 से मार्च 2022 के बीच : 11,14,92,273
    3. 9वीं क‍िस्‍त-अगस्‍त से नवंबर 2021 के बीच : 11,19,25,347
    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमंगलवार 30 अगस्त को मनाई जाएगी हरितालिका तीज व्रत, जाने क्या है शुभ मुहूर्त…
    Next Article IPS वेद प्रकाश सूर्या होंगे राज्य में NIA के मुखिया, राष्ट्रपति भवन में रह चुके है उपायुक्त, जानिए कौन हैं IPS वेद प्रकाश सूर्या और उनका छत्तीसगढ़ कनेक्शन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…

    March 28, 2026

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…

    March 28, 2026

    सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • चार्वी गजेन्द्र ने फाइनल परीक्षा में टॉप-3 में स्थान बनाया एक्टिव किड्स स्कूल…
    • मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है सीएम साय…
    • सीएम साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का अवलोकन…
    • बेटियों के सम्मान का संकल्प 240 नवविवाहित जोड़ों को सीएम ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद…
    • 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता सीएम साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?