Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीएम मोदी ने नवीन पटनायक की सेहत पर जताई चिंता, कहा – बनेगी सरकार तो जांच के लिए स्पेशल कमेटी होगी गठित…
    News

    पीएम मोदी ने नवीन पटनायक की सेहत पर जताई चिंता, कहा – बनेगी सरकार तो जांच के लिए स्पेशल कमेटी होगी गठित…

    By Tv 36 HindustanMay 29, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- सातवें और आखिरी चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मयूरभंज में बुधवार को हुंकार भरी. पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य सरकार और बीजू जनता दल की जमकर आलोचना की. इस दौरान उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की खराब सेहत को लेकर भी चिंता जताई. इतना ही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि जो नवीन बाबू के नाम पर पर्दे के पीछे ओडिशा में सत्ता भोग रहे हैं, इस रहस्य से पर्दा उठना जरूरी है. 10 जून के बाद राज्य में भाजपा सरकार बनते ही एक स्पेशल कमेटी का गठन किया जाएगा, जो यह जांच करेगी कि अचानक नवीन बाबू की तबीयत क्यों खराब हो गई है.

    दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीएम पटनायक के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें उनकी सेहत काफी खराब नजर आ रही है. पीएम मोदी ने कहा कि आजकल नवीन बाबू के शुभचिंतक बहुत चिंता में हैं, वो यह देखकर परेशान हैं कि पिछले एक साल में अचानक नवीन बाबू की तबीयत इतनी कैसे बिगड़ गई. बरसों से नवीन बाबू के करीबी रहे लोग अब जब मुझसे मिलते हैं तो जरूर उनकी तबीयत की चर्चा करते हैं. वो बताते हैं कि नवीन पटनायक अब खुद से कुछ नहीं कर पा रहे हैं. अरसे तक नवीन बाबू के करीबी रहे लोगों का मानना है कि उनकी तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है.

    उन्होंने आगे कहा कि सवाल ये है कि नवीन बाबू की तबीयत खराब होने के पीछे क्या कोई षड्यंत्र है? ये ओडिशा के लोगों को जानने का अधिकार है. कहीं इसमें उस लॉबी का हाथ तो नहीं है जो नवीन बाबू के नाम पर पर्दे के पीछे ओडिशा में सत्ता भोग रहे हैं. इस रहस्य से पर्दा उठना जरूरी है. इसकी जांच आवश्यक है. 10 जून के बाद ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही एक स्पेशल कमेटी का गठन किया जाएगा, जो यह जांच करेगी कि अचानक नवीन बाबू की तबीयत क्यों गिरती जा रही है, उनकी तबीयत के साथ क्या हो रहा है. सारे तथ्य खोजकर निकाले जाएंगे.

    उन्होंने कहा, ‘बीजेडी सरकार ने सबसे बड़ा धोखा तो महाप्रभु के श्री रत्न भंडार को लेकर किया है. आज ओडिशा ही नहीं, पूरा देश जानना चाहता है कि रत्न भंडार की चाबी गई कहां? जो जांच हुई थी, उसकी रिपोर्ट में किसका नाम है? मैं मेरे ओडिशावासियों को विश्वास दिलाता हूं कि बीजेडी सरकार जो छुपा रही है, उसका खुलासा ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद हम करेंगे.

    पीएम मोदी ने कहा, ‘ओडिशा ने भी बीजेडी के 25 साल के राज पर फुल स्टॉप लगाना तय कर लिया है. मैं यहां आपका आशीर्वाद लेने आया हूं. साथ ही साथ आपको निमंत्रण देने भी आया हूं. 10 जून को ओडिशा में भाजपा का मुख्यमंत्री शपथ लेने वाला है. आज पूरा ओडिशा कह रहा है कि ‘ओडिशा का मुख्यमंत्री उड़िया हो.’

    पत्रकार की तबीयत बिगड़ी, पीएम ने भेजे अपनी टीम के डॉक्टर
    पीएम मोदी की मयूरभंज रैली में मौजूद एक पत्रकार की तबीयत बिगड़ जाती है. पीएम मोदी मंच से लोगों को कहते हैं कि उन्हें पानी दीजिए. इसके बाद वह अपनी टीम के डॉक्टरों से पत्रकार की मदद करने के लिए कहते हैं. पीएम मोदी कहते हैं कि उन्हें खुले में लेकर आओ. आराम से उनकी मदद करो, कोई हड़बड़ी नहीं करना. मेरी टीम के डॉक्टर पहुंच गए हैं. आप लोग उनको अपना काम करने दीजिए. बाकि लोग परेशान मत कीजिए.

    इसी दौरान पीएम मोदी की नजर भीड़ में खड़ी एक लड़की पर पड़ती है जो काफी देर से उनका हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही होती है. पीएम मोदी मंच से लड़की को कहते हैं कि बेटी थक जाओगी. कब से हाथ हिला रही हो. बेटा मैं तेरे लिए मेहनत कर रहा हूं. जब तुम बड़ी हो जाओगी तो यही विकसित भारत तेरी ताकत होगी.

    Post Views: 1,305

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस बार नहीं है नरेंद्र मोदी की लहर, तरंग से BJP की पार होगी नैया,एक्सपर्ट ने बताया फायदे में है ये पार्टी…
    Next Article कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने हाथ में लाल निशान बना कर दिया मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन का संदेश‌ महिलाओं को वितरित किये गये निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार सीएम सायं…

    March 22, 2026

    सीएम साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन…

    March 22, 2026

    भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह जहां नासा के वैज्ञानिक भी हो गए फेल, नवरात्र में दर्शन के लिए बेस्ट है यह ‘मैग्नेटिक हिल’…

    March 22, 2026

    दादा ने देखा था सपना, पोते के दौर में दौड़ेगी ट्रेन, यहां से यहां के बीच 23 मार्च से शुरू होगा ट्रायल…

    March 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार सीएम सायं…
    • सीएम साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन…
    • भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह जहां नासा के वैज्ञानिक भी हो गए फेल, नवरात्र में दर्शन के लिए बेस्ट है यह ‘मैग्नेटिक हिल’…
    • दादा ने देखा था सपना, पोते के दौर में दौड़ेगी ट्रेन, यहां से यहां के बीच 23 मार्च से शुरू होगा ट्रायल…
    • मुख्यमंत्री साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?