Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सबसे ताकतवर 100 भारतीयों की लिस्ट में नंबर-1 हैं पीएम मोदी,टॉप 10 में CJI चंद्रचूड़,इस नंबर पर हैं अमित शाह…
    News

    सबसे ताकतवर 100 भारतीयों की लिस्ट में नंबर-1 हैं पीएम मोदी,टॉप 10 में CJI चंद्रचूड़,इस नंबर पर हैं अमित शाह…

    By Tv 36 HindustanFebruary 29, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे शक्तिशाली भारतीय 2024 की लिस्ट में पहले नंबर उभरे हैं. इस लिस्ट में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के नेता भी शामिल हैं. साथ ही मशहूर बिजनेसमैन गौतम अडानी, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ को भी टॉप 10 में जगह मिली है. वहीं, मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और बीसीसीआई के सचिव जय शाह को इस लिस्ट में जगह दी गई है.

    दरअसल, द इंडियन एक्सप्रेस ने एक लिस्ट जारी की है जिसमें 2024 के सबसे शक्तिशाली 100 भारतीयों के बारे में बताया गया है. इस लिस्ट में पीएम मोदी को पहले नंबर रखा गया है जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 16वें पायदान पर जगह मिली. वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 18वें नंबर पर रखा गया है. 

    ये रही टॉप 10 शक्तिशाली भारतीयों की लिस्ट-

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    पीएम मोदी हर गुजरते साल के साल के साथ और अधिक मजबूत और शक्तिशाली होते जा रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 95.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं. इतने फॉलोअर्स दुनिया में किसी भी नेता के नहीं हैं.

    अमित शाह

    पीएम नरेंद्र मोदी के बाद, एक और शक्तिशाली भारतीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं. उन्हें बीजेपी के मुख्य रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है. उनके नेतृत्व में पार्टी ने दिसंबर 2023 में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की.

    मोहन भागवत

    इस सूची में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को भी जगह मिली है. 22 जनवरी के राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के दौरान वो पीएम मोदी के साथ उपस्थित रहे और इस दौरान उन्होंने एनडीए-बीजेपी गठबंधन में अपनी स्थिति का एक शक्तिशाली संकेत भेजा.

    डीवाई चंद्रचूड़

    मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के केंद्र के फैसले के पक्ष में फैसला सुनाते हुए, जम्मू और कश्मीर के भारतीय संघ में एकीकरण पर कानूनी संदेह का निपटारा किया. चुनावी वर्ष में हर फैसले पर इस बात पर कड़ी नजर रहेगी कि वह न्यायिक समीक्षा के मामलों को कैसे संभालते हैं या कॉलेजियम को नया स्वरूप देते हैं. डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल नवंबर में खत्म होगा.

    एस जयशंकर

    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने मजबूत कूटनीतिक कौशल से नागरिकों को प्रभावित किया है. रूस के तेल प्रतिबंध और खालिस्तान मुद्दे के दौरान उनके तीखे जवाबों ने भारत को वैश्विक कूटनीति के खेल में मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया है.

    योगी आदित्यनाथ

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बीजेपी के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं. उनकी अहमियत तब और बढ़ जाती है जब वो देश की सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले राज्य से आते हैं. 

    केंद्र यूपी के विकास के लिए अरबों डॉलर आवंटित कर रहा है जबकि आदित्यनाथ राज्य में मंदिर निर्माण पर ध्यान केंद्रित करके अपने हिंदू मतदाताओं को लुभा रहे हैं.

    राजनाथ सिंह

    केंद्रीय रक्षा मंत्री कैबिनेट में पीएम मोदी के सबसे सीनियर पार्टनर हैं. उनको अपनी ‘संकटमोचक’ छवि के लिए सभी दलों के राजनेताओं के बीच सराहना मिलती रहती है. 

    निर्मला सीतारमण

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत की सबसे लंबे समय तक वित्त मंत्री रहने वाली महिला हैं. उनके नेतृत्व में, भारत की अर्थव्यवस्था ने लगातार तीन सालों तक 7% की वृद्धि दर्ज की. 

    जे.पी.नड्डा

    बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा देश के सबसे बड़े संगठन की कमान संभाल रहे हैं. इतने बड़े संगठन की कमान संभालते हुए उन्होंने खुद को बनाए रखा है और केंद्रीय नेतृत्व का विश्वास भी हासिल किया है. 

    गौतम अडानी

    101 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ गौतम अडानी शीर्ष 10 शक्तिशाली भारतीयों में एकमात्र बिजनेस टाइकून हैं. उनके नेतृत्व वाले ग्रुप ने अधिग्रहणों और ग्रीनफील्ड परियोजनाओं की एक सीरीज के जरिए से तेजी से प्रगति की है.  IE 100 शक्तिशाली भारतीयों की सूची में अडानी के निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरबपति मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर रहे. 

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CJI Chandrachud is in top 10 CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news india PM Modi is number 1 in the list of 100 most powerful Indians Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदवाइयों के नाम रखने की यह होती है सारी प्रक्रिया….
    Next Article बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से परेशान किसानों के लिए CM मोहन यादव ने किया ये बड़ा ऐलान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    यहां पर दिखेगा विराट, धोनी और रोहित का जलवा जानें कब और किसके बीच हो सकते हैं मैच…

    March 12, 2026

    तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है आपकी किस्मत…

    March 12, 2026

    मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…

    March 12, 2026

    PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…

    March 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • यहां पर दिखेगा विराट, धोनी और रोहित का जलवा जानें कब और किसके बीच हो सकते हैं मैच…
    • तकिए के नीचे इन चीजों के रखने से पलट सकती है आपकी किस्मत…
    • मरकर भी अमर होंगे हरीश इच्छामृत्यु से पहले अंगदान का बड़ा फैसला, कई बुझते चिरागों को मिलेगी नई जिंदगी…
    • PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर पीएम पर बोला हमला…
    • खरमास में पड़ रही चैत्र नवरात्र 2026 आखिर क्या रुक जाएंगे मांगलिक काम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?