Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीएम मोदी लाल किले से करेंगे राष्ट्र को संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर’ का रहेगा जलवा
    News

    पीएम मोदी लाल किले से करेंगे राष्ट्र को संबोधित, ऑपरेशन सिंदूर’ का रहेगा जलवा

    By Tv 36 HindustanAugust 14, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से जश्न-ए-आजादी का नेतृत्व करेंगे. इस साल का आयोजन ‘नया भारत’ थीम पर आधारित होगा, जो राष्ट्र की प्रगति आत्मनिर्भरता और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को दर्शाएगा.

    रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. स्वतंत्रता दिवस का यह समारोह एक समृद्ध, सुरक्षित और साहसिक नए भारत के निरंतर उत्थान का स्मरण करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगा.

    पीएम मोदी का स्वागत करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
    15 अगस्त को लाल किले पर पीएम मोदी का स्वागत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह करेंगे. रक्षा सचिव, दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार का प्रधानमंत्री से परिचय कराएंगे. इसके बाद, दिल्ली क्षेत्र के जीओसी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलामी मंच तक ले जाएंगे, जहां अंतर-सेवा और दिल्ली पुलिस गार्ड की संयुक्त टुकड़ी प्रधानमंत्री को सलामी देगी. इसके बाद, प्रधानमंत्री सलामी गारद का निरीक्षण करेंगे.

    गार्ड ऑफ ऑनर
    प्रधानमंत्री के लिए सलामी गारद दल में 96 कर्मी (एक अधिकारी और थलसेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस प्रत्येक से 24 कर्मी) शामिल होंगे. इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भारतीय वायुसेना समन्वय सेवा है. सलामी गारद (गार्ड ऑफ ऑनर) की कमान विंग कमांडर एएस सेखों संभालेंगे. प्रधानमंत्री की सलामी गारद में सेना की टुकड़ी की कमान मेजर अर्जुन सिंह, नौसेना की टुकड़ी की कमान लेफ्टिनेंट कमांडर कोमलदीप सिंह और वायु सेना की टुकड़ी की कमान स्क्वाड्रन लीडर राजन अरोड़ा संभालेंगे. दिल्ली पुलिस की टुकड़ी की कमान एडिशनल डीसीपी रोहित राजबीर सिंह संभालेंगे.

    सलामी गारद (गार्ड ऑफ ऑनर) का निरीक्षण करने के बाद, प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर की ओर बढ़ेंगे, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह उनका स्वागत करेंगे. दिल्ली क्षेत्र के जीओसी, प्रधानमंत्री को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्राचीर पर स्थित मंच तक ले जाएंगे.

    फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा ध्वज फहराने में पीएम की मदद करेंगी
    फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगी. इसके साथ ही 1721 फील्ड बैटरी द्वारा स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी, जिसका नेतृत्व मेजर पवन सिंह शेखावत करेंगे. वहीं, गन पोजिशन ऑफिसर नायब सूबेदार अनुतोष सरकार होंगे. राष्ट्रीय ध्वज रक्षक दल, जिसमें थलसेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस के एक-एक अधिकारी और 32 अन्य रैंक के कर्मी शामिल होंगे. कुल 128 कर्मी, प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के समय राष्ट्रीय सलामी देंगे. विंग कमांडर तरुण डागर इस अंतर-सेवा गार्ड और पुलिस गार्ड की कमान संभालेंगे.

    Post Views: 350

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक ने ऑटो को रौंदा
    Next Article रायपुर में तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री हुए शामिल, शहीद स्मारक से मरीन ड्राइव तक देश भक्ति की धुन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    • सदन में गूंजा जल जीवन मिशन का मुद्दा अधूरे कार्यों पर विपक्ष का हंगामा, मंत्री ने जांच का दिया आश्वासन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?