नई दिल्ली:- मोदी आज कर्नाटक के दौरे पर आएंगे। वह बेंगलुरु और चिक्काबल्लापुरा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएण मोदी की शनिवार को उनके दौरे को देखते हुए बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने कृष्णा विहार, पैलेस ग्राउंड और एचक्यूटीसी हेलीपैड पर एक किमी के दायरे में अस्थायी नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया है।
एआइसीसी महासचिव एवं कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को केरल पहुंचेंगी। कांग्रेस नेता तीन चुनावी सभाओं को संबोधित और राज्य की राजधानी तिरुअनंतपुरम में रोड शो करेंगी। विशेष विमान से वह शनिवार सुबह कोच्चि पहुंचेंगी। वहां से वह त्रिसूर जाएंगी और चालकुडी लोकसभा क्षेत्र में पहली रैली को संबोधित करेंगी। इसके बाद पथनमथिट्टा में प्रचार करने के बाद तिरुअनंतपुरम पहुंचेंगी और शशि थरूर के साथ रोड शो में भाग लेंगी। शाम को वह दिल्ली लौट जाएंगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 और 24 अप्रैल को कर्नाटक में रहेंगे, जहां वह कई चुनाव अभियानों में हिस्सा लेंगे। सुलीन कुमार ने कहा कि शाह 23 अप्रैल को बेंगलुरु के विभिन्न हिस्सों में रोड़ शो करेंगे और अगले दिन वह चिक्कमगलुरु, तुमकुरु और हुबली में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 23 अप्रैल को यशवंतपुर में एक रोड शो होगा।
कर्नाटक में भाजपा के दो पूर्व विधायक मलकाया गुत्तेदार और शारदा मोहन शेट्टी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। कलबुर्गी जिले के अफजलपुर से छह बार विधायक रह चुके गुत्तेदार पूर्व में मंत्री भी रहे हैं। गुत्तेदार अपने भाई नितिन वेंकैया गुत्तेदार को भाजपा में शामिल किए जाने से नाराज चल रहे थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के एमवाई पाटिल विजयी हुए और नितिन दूसरे एवं गुत्तेदार तीसरे स्थान पर रहे। कलबुर्गी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का गृह जिला है।
