खरगोन:- मध्य प्रदेश के खरगोन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस की नज़र आपकी कमाई और आपके आरक्षण पर पड़ी है। वह किसी न किसी बहाने आपकी संपत्ति भी लूटना चाहते हैं और आपके आरक्षण पर भी डाका डालना चाहते हैं। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस SC-ST-OBC के हक का आरक्षण धर्म के आधार पर लूट चलाकर बांटना चाहती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कर्नाटक में कांग्रेस सरकार है, उन्होंने रातों-रात सरकारी हुकूम निकाला। ऐसा कानून निकाला कि कर्नाटक में जितने मुसलमान हैं उन्हें OBC बना दिया। इसी मॉडल को वे पूरे देश में लागू करना चाहते हैं।
