झाबुआ:- पिछले 10 वर्षों के दौरान हमारी सरकार आदिवासी समाज के उत्थान, गौरव और सम्मान के लिए समर्पित रही है. मध्य प्रदेश के झाबुआ में जनजातीय महासभा को संबोधित कर रहा हूं. लोगों को दी जड़ी-बूटी, पिछले तीन चुनावों को लेकर दे दी नई इस बार 370 वोट ज्यादा लाना है.
झाबुआ से साधेंगे तीन राज्य
अबकी बार 400 पार का लक्ष्य लेकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली बीजेपी ने आदिवासी बहुल झाबुआ को ही पीएम मोदी की रैली के लिए क्यों चुना और इस रैली से कैसे पीएम मोदी ना केवल एमपी बल्कि पड़ोसी राज्यों गुजरात और राजस्थान के जनजाति वर्ग को भी साधने की कोशिश करेंगे. इनपुट- भोपाल से रवीशपाल,मोदीमय हुआ झाबुआ
मोदी की सौगात में इंदौर-देवास-उज्जैन रेल लाइन का दोहरीकरण
मोदी की सौगात में इंदौर-देवास-उज्जैन रेल लाइन का दोहरीकरण शामिल है. मोदी जी की गारंटी से मध्यप्रदेश में लिखा जा रहा विकास का स्वर्णिम अध्याय. मोदी जी के कर-कमलों से झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण.
यही है मोदी जी की गारंटी: बीजेपी
इन परियाेजनाओं में रेलवे स्टेशन के विकास से लेकर, रेल योजनाओं, विद्यालय, टंटया मामा भील विश्वविद्यालय, जल परियोजनाओं, सड़कों सहित विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात आज प्रदेश को मिल रही है.
पीएम मोदी ने दी बटन दबाकर दी एमपी को 7,550 करोड़ साैगात
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश को ₹7,550 करोड़ से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इस दौरान उनके साथ मंच पर सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगूभाई पटेल मौजूद रहे.
पीएम को सुनने एक लाख पहुंच रहे, बीजेपी का दावा
पीएम नरेंद्र मोदी का विमान थोड़ी ही देर पहले इंदौर एयरपोर्ट पर उतरा है. पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी इंदौर में मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की. पीएम नरेंद्र मोदी इंदौर से झाबुआ के लिए रवाना हो गए हैं. झाबुआ में पीएम नरेंद्र मोदी एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे
