Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीएम मोदी की राजस्थान को सौगात, 1 लाख की परियोजनाओं का तोहफा, बोले- मेरे लिए पानी पारस..
    News

    पीएम मोदी की राजस्थान को सौगात, 1 लाख की परियोजनाओं का तोहफा, बोले- मेरे लिए पानी पारस..

    By Tv 36 HindustanDecember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर:-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जयपुर में भजनलाल सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर पीकेसी और ईआरसीपी के उद्घाटन के लिए जयपुर पहुंचे. इस मौके पर पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया. सभा में पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी. जिनमें ‘पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक् सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास शामिल है.

    पीएम मोदी की सभा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा स्थल पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ पहंचे. इस दौरान महिला मोर्चा प्रधानमंत्री की कार के आगे कलश लेकर अगवानी कर रहीं थी.. प्रदेश की भजनलाल सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम की श्रृंखला के समापन पर यह भव्य जनसभा आयोजित की गई है. जयपुर के दादिया इलाके में पीएम की सभा में सरकार का दावा है कि इस जनसभा में 3 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे.

    सभा के आयोजन में भीड़ जुटाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के साथ-साथ भाजपा संगठन ने भी अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है. 52,000 बूथों पर मंडल अध्यक्षों और विधायकों को कार्यकर्ताओं को लाने का दायित्व सौंपा था. कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए 6,000 बसों और 20,000 से अधिक छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई थी.

    महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास : प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान की जनता को 1 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी. इसमें सबसे प्रमुख है ‘पार्वती-कालीसिंध-चंबल ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट’ (PKC-ERCP) इस परियोजना का उद्देश्य राजस्थान के झालावाड़, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, गंगापुर, दौसा, करौली, भरतपुर और अलवर जैसे जिलों को पानी उपलब्ध कराना है. यह परियोजना पेयजल आपूर्ति, सिंचाई और औद्योगिक जल की मांग को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण होगी. प्रधानमंत्री इस परियोजना के पहले चरण का शिलान्यास किया. इसके अलावा, पीएम मोदी राज्य को चार नई रेल परियोजनाओं की भी सौगात दी.

    मुख्यमंत्री भजनलाल का बयान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि देश का उत्थान चार वर्गों – युवा, किसान, महिला और मजदूर – की उन्नति से ही संभव है. इसी विचार को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अपनी पहली वर्षगांठ पर इन वर्गों के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए. 12 दिसंबर को युवाओं, 13 दिसंबर को किसानों, 14 दिसंबर को महिलाओं और 15 दिसंबर को मजदूरों के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए. इन कार्यक्रमों में विभिन्न योजनाओं की घोषणा की गई और लोगों को लाभान्वित किया गया.
    मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में राजस्थान की जनता को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले वर्ष में ही संकल्प पत्र के लगभग 50 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं और आने वाले समय में पूरी डबल इंजन सरकार संकल्प पत्र के सभी वादों को पूरा करेगी.

    Post Views: 595

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleफिर बढ़ेगी MSP, धान और गेहूं के समर्थन मूल्य में होगी बंपर बढ़त, सीएम ने दिए ये संकेत…
    Next Article युवाओं को मिलेगा बंपर रोजगार सरकार की मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना से मिलेगा लाभ, जानें प्रक्रिया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे

    February 18, 2026

    4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…

    February 18, 2026

    रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…

    February 18, 2026

    मुख्यमंत्री साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट…

    February 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • SDM का खौफनाक कांड; ग्रामीणों को बेरहमी से पीट-पीटकर कर उतारा मौत के घाट, वजह जान दंग रह जाएंगे
    • 4.2 फीट का दूल्हा, 3.8 फीट की दुल्हन सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी, देशभर चर्चा में…
    • रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले, होली पर इस लाइन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखिए टाइम टेबल…
    • मुख्यमंत्री साय से निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की सौजन्य भेंट…
    • बजट में किसानों, कर्मचारियों और आम जनता के लिए खुशखबरी Tax में राहत, साथ ही इन योजनाओं पर रहेगा फोकस…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?