Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पीएम मोदी का मेगा रोड शो, जबलपुर-छिंदवाड़ा सहित इन 4 लोकसभा सीटों पर पड़ेगा असर,जाने…
    News

    पीएम मोदी का मेगा रोड शो, जबलपुर-छिंदवाड़ा सहित इन 4 लोकसभा सीटों पर पड़ेगा असर,जाने…

    By Tv 36 HindustanApril 7, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्यप्रदेश:- पीएम नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत जबलपुर से करने जा रहे हैं. रविवार शाम 6 बजे जबलपुर में पीएम नरेंद्र मोदी का एक रोड शो निकाला जाएगा. यह रोड एक घंटे तक चलेगा. जो जबलपुर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से होकर गुजरेगा. पीएम मोदी इस रोड शो के जरिए जबलपुर सहित महाकौशल क्षेत्र की 4 बड़ी लोकसभा सीटों पर अपना असर डालने की कोशिश करेंगे.
     
    पीएम मोदी जबलपुर में आज शाम 6:15 बजे शहीद भगत सिंह चौक से आदि शंकराचार्य चौक तक मेगा रोड शो करेंगे.सवा किलोमीटर का यह रोड शो एक घंटे का होगा. शहीद भगत सिंह चौक से शुरू होकर आदि शंकराचार्य चौक पर जाकर यह रोड शो खत्म होगा.सवा किलोमीटर का यह रोड शो एक घंटे तक चलेगा.

    आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के दौरान महाकौशल की चार सीटों जबलपुर,छिंदवाड़ा बालाघाट और मंडला में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. छिंदवाड़ा को छोड़ दें तो शेष तीनों सीटें यानी जबलपुर, बालाघाट और मंडला सीट पर  छिंदवाड़ा छोड़कर बाकी तीन सीटों पर बीजेपी का कब्जा है.

    सिर्फ रोड शो होगा, आमसभा नहीं होगी

    आपको बता दें कि पीएम मोदी जबलपुर में सिर्फ रोड शो करेंगे लेकिन आम सभा नहीं करेंगे. एक घंटे तक खुली जीप में पीएम नरेंद्र मोदी रोड शो करते हुए गुजरेंगे और उनके दोनों ओर जबलपुर की जनता उनका भव्य स्वागत करेगी. बीजेपी ने जबलपुर में पीएम मोदी की जनसभा का कार्यक्रम नहीं रखा है. लेकिन 9 अप्रैल को महाकौशल की ही अन्य महत्वपूर्ण सीट बालाघाट में जरूर पीएम नरेद्र मोदी की एक विशाल जनसभा होगी. उसकी तैयारियां भी बालाघाट में शुरू हो गई हैं.

    इन सीटों पर पड़ेगा पीएम मोदी के तूफानी दौरे का असर

    जबलपुर सीट पर बीजेपी के आशीष दुबे का मुकाबला कांग्रेस के दिनेश यादव से है. मंडला सीट पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का मुकाबला कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम से है. हॉट सीट छिंदवाड़ा में बीजेपी के नगर अध्यक्ष विवेक बंटी साहू का मुकाबला कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ से है. बालाघाट सीट पर बीजेपी की भारतीय परिधि का मुकाबला कांग्रेस के सम्राट सारस्वत से है. जबलपुर, मंडला और बालाघाट के साथ ही बीजेपी की नजर इस बार छिंदवाड़ा सीट पर भी है, जिसे हासिल करने के लिए बीजेपी ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है और अब पीएम मोदी के रोड शो के जरिए यहां बड़े पैमाने पर भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार किया जाएगा.

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india PM Modi's mega road show will affect these 4 Lok Sabha seats including Jabalpur-Chhindwara Raipur Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयहाँ बोटिंग करीब आते ही शुरू हुई जुबानी जंग,सीएम मोहन के बयान पर कमलनाथ ने ऐसे किया पलटवार…
    Next Article यहाँ भाजपा को लगा बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने पार्टी छोड़ BJD का थामा दामन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले गृह मंत्री विपक्ष पर साधा निशाना…

    March 25, 2026

    क्या अब 35 दिन में बुक होगा गैस सिलेंडर सरकार ने बताया पूरा सच…

    March 25, 2026

    रिंकू सिंह सरकार ने बनाया सरकारी अफसर, KKR ने सौंपी उपकप्तानी जानें इतनी होगी सैलरी…

    March 25, 2026

    गोबर बना सोना, ऐसे कमा रही लाखों महिला किसान…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तुष्टिकरण से नहीं, समानता से चलेगा देश, गुजरात में UCC लागू होते ही बोले गृह मंत्री विपक्ष पर साधा निशाना…
    • क्या अब 35 दिन में बुक होगा गैस सिलेंडर सरकार ने बताया पूरा सच…
    • रिंकू सिंह सरकार ने बनाया सरकारी अफसर, KKR ने सौंपी उपकप्तानी जानें इतनी होगी सैलरी…
    • गोबर बना सोना, ऐसे कमा रही लाखों महिला किसान…
    • प्रदेश में बर्ड फ्लू का तांडव, शहर का ये इलाका क्वारंटाइन जोन घोषित…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?