चेन्नई, 31 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी, 2022 को तमिलनाडु के मदुरै में पोंगल उत्सव में शामिल होंगे। राज्य में फसल कटाई के इस उत्सव को पारंपरिक ढंग से एवं बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने आज यहां एक बयान में कहा, मोदी पोंगल नामक त्यौहार का आयोजन तमिलनाडु इकाई द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने त्यौहार के सफल संचालन के लिये राज्य सचिव कारू नागराजन की अध्यक्षता में 12 सदस्यीय आयोजन समिति के गठन की भी घोषणा की। श्री अन्नमलाई ने कहा कि पार्टी द्वारा छह सदस्यीय स्वागत समिति का भी गठन किया गया है।
प्रधानमत्री की अपनी इस यात्रा के दौरान विरुधुनगर जाने की भी उम्मीद थी, जहां वह मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, स्वास्थ्य मंत्री एम.ए. सुब्रमण्यम और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेश में नये मेडिकल कालेजों का उद्घाटन करेंगे।
इस साल मई में हुए विधानसभा चुनाव में दस साल के अंतराल के बाद द्रमुक के सत्ता में वापस आने के बाद राज्य में प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली यात्रा होगी।