*दमोह:* पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थे। दमोह में हुई चुनावी सभा के बाद पीएम मोदी ने गुना में रैली को सम्बोधित किया। इस दौरान पीएम ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर बिना नाम लिए उनपर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, ‘घमंडिया गठबंधन के एक बहुत बड़े नेता, जो इनका झंडा लेकर घूम रहे हैं, उन्होंने विधानसभा में माताओं-बहनों की उपस्थिति में ऐसी भद्दी भाषा में बातें कीं, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्हें कोई शर्म नहीं। कितना नीचे गिरेंगे। दुनिया में देश का अपमान करा रहे हैं।’ सुने प्रधानमंत्री का पूरा बयान।
