कोरबा/ सकदूकला निवासी सुचित्रा चौहान की रिपोर्ट दर्ज कि वह अपने गांव से जंगल के रास्ते पैदल नोनबिर्रा च्वाईस सेंटर के०वाई०सी० कराने जा रही थी कि रास्ते में दो अज्ञात मोटर सायकल सवार हाथ में रखे वीवो मोबाईल लूटकर करतला तरफ भाग निकले की रिपोर्ट पर थाना करतला में अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं, कुदमुरा निवासी प्रार्थी मनमोहन राठिया की मोटर सायकल को दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी से उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर अपराध कायमी पश्चात ग्राम कुदमुरा बेरियर पर नाकाबंदी दौरान दो मोटर सायकल चालक पुलिस को देखकर भागने लगे,पीछा कर आरोपी तिलकेजा निवासी शांतनू शर्मा पिता राकेश शर्मा को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ पर बताया कि दोनों घटना को अलग अलग समय पर अपने साथी दिनेश कंवर के साथ करना बताया। आरोपी दिनेश कंवर मोटर सायकल को छोडकर फरार हो गया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 12 ए क्यू 6549 होण्डा साईन एवं प्रार्थीया से लूट की गई मोबाईल एवं चोरी की गई हीरो स्प्लेण्डर मोटर सायकल को जप्त कर,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
Post Views: 1,230