कोरबा /पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह द्वारा निजात अभियान के तहत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। थाना प्रभारी कुसमुंडा निरीक्षक नवीन देवांगन के नेतृत्व में पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला क्षेत्र में गांजा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
तारतम्य में जरिये मुखबीर की सूचना पर पट्टा लाइन सोनी मोहल्ला के पास व्यक्ति प्लास्टिक के बोरे में अवैध देसी शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विभव तिवारी हमराह स्टाफ एवं गवाह के साथ पट्टा लाइन सोनी मोहल्ला के पास पहुंचकर नाकेबंदी किया एक व्यक्ति मिला जिसकी तलाशी लेने पर प्लास्टिक बोरी में 41 पाव देसी शराब रखा हुआ था बरामद किया गया,व्यक्ति अपना नाम पांडव राम सोनी पिता अच्छेलाल के कब्जे से 41 शराब कीमती 3280 रु मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी को घारा 34 (2) आब. अधि. के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।