*कोरबा/पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षअभिषेक वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुड़िया द्वारा *निजात अभियान* के तहत गांजा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है
मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर चार अलग अलग स्थानों पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें आरोपी हीरालाल श्याम पिता लच्छीराम श्याम अण्डीकछार द्वारा सायकल दुकान में शराब रखकर बिक्री करते जिसके कब्जे से 05 नग बियर, 20 नग देशी प्लेन मदिरा को बरामद कर जप्त किया गया।आरोपी मकुन्द सिंह सरूता पिता भुवन सिंह उतरदा के कब्जे से बिक्री करते हुए एक पीले रंग का प्लास्टिक जरीकने नौ लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब को बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी शुक्रवार सागर उर्फ गांधी पिता स्व. मंगल उतरदा के कब्जे से सार्वजनिक रास्ते में शराब बिक्री करते हुए एक प्लास्टिक जरीकेन में आठ लीटर देशी महुआ शराब को बरामद कर जप्त किया गया।आरोपी जयपाल सिंह बिंझवार पिता मंगलू राम मौहाडीह के कब्जे से राषन दुकान में रखकर शराब बिक्री करते हुए 18 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब को बरामद कर जप्त किया गया।
उक्त सभी आरोपियों का कृत्य धारा सदर 34 (2) आबकारी अधिनियम का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियो के खिलाफ 04 अलग अलग अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. विजय सिंह, सउनि. प्रदीप यादव, प्रआर. 351 ओमप्रकाश बैस, प्रआर नरेंद्र शंकर रात्रे,आर संजय चन्द्रा,आर प्रवीण राजवाड़े,आर कमल कैवर्त,आर. कमल साहू,आर गौतम पटेल,आर गौकरण श्याम,आर.मुकेष यादव,आर प्रफुल्ल साहू,आर अनिल पोर्ते का महत्वपूर्ण भूमिका रही