Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टीएसपीसी के पांच उग्रवादी गिरफ्तार, उग्रवादियों के पास से कई घातक हथियार जब्त
    नक्सलियों

    पुलिस को मिली बड़ी सफलता, टीएसपीसी के पांच उग्रवादी गिरफ्तार, उग्रवादियों के पास से कई घातक हथियार जब्त

    By Tv 36 HindustanOctober 14, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दीनबंधु। झारखंड की चतरा पुलिस ने टंडवा व पिपरवार थाना क्षेत्र में आगजनी व फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले टीएसपीसी के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. उग्रवादियों के पास से कई घातक हथियार जब्त किए गए हैं.

    गिरफ्तार उग्रवादियों में टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर लातेहार जिले के बारियातु थाना क्षेत्र के रहिया गांव निवासी प्रभात उर्फ विरासत उर्फ प्रेम कुमार गंझु, सलचनवा गांव के विशु गंझु उर्फ अशोक गंझु के अलावा सक्रिय सदस्य रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमिया मंगल बाजार के अरुण प्रजापति, जितेंद्र कुमार रजक व पिपरवार थाना क्षेत्र के बरवाटोला निवासी नरेश कुमार भोक्ता शामिल हैं. यह जानकारी एसपी राकेश रंजन ने शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. चतरा के एसपी ने कहा कि उग्रवादियों का दिन चला गया है.

    समय रहते आत्मसमर्पण कर सरकार की योजना आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाएं. उन्होंने कहा कि इन उग्रवादियों की गिरफ्तारी से कोयलांचल में शांति आएगी. कुछ छिटपुट उग्रवादी इधर-उधर भटक रहे हैं. उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उनकी भलाई इसी में है कि वे जल्द से जल्द सरेंडर कर दें और सरकार की योजना का लाभ उठाएं. चतरा के एसपी राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिदालु-सतपहरी पहाड़ के जंगल में टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के आठ-दस की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इकट्ठा हुए हैं।

    सूचना के आलोक में सिमरिया एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने उस जंगल में छापामारी अभियान चलाकर हथियार, गोली व उग्रवादी पर्चा के साथ पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। चतरा के एसपी ने बताया कि 30 मई 2023 को टंडवा स्थित रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर लगी पोकलेन मशीन को जलाने व 23 सितंबर 2023 को पिपरवार थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह कोल परियोजना के जामडीह में अगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था. इसमें ये उग्रवादी शामिल थे.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news झारखंड झारखंड के गोड्डा जिले में नक्सलियों
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगर आप भी रख रहे है नवरात्रि का व्रत तो खाएं मखाने से बनी ये सानदार रेसीपी….
    Next Article इनकम टैक्स ने एक माइनिंग कम्पनी में 775 करोड़ रुपए के टीडीएस की राशि में घोटाला पाए जाने पर आयकर विभाग ने की कड़ी कार्यवाही….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…

    February 11, 2026

    फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…

    February 11, 2026

    एक्टर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में…

    February 11, 2026

    आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान…

    February 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • लो हो गई साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, पढ़िए लिए गए ये सभी बड़े फैसले…
    • फरवरी को नहीं मन सका ‘चावल उत्सव’, अब 20 फरवरी से होगा फरवरी-मार्च का राशन वितरण…
    • एक्टर शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, क्या बॉर्डर 2 और धुरंधर का रिकॉर्ड खतरे में…
    • आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार द्वारा पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का सम्मान…
    • अब बदलेगा राष्ट्रगीत का स्वरूप आधिकारिक कार्यक्रमों में अब वंदे मातरम् के 6 अंतरा गाना अनिवार्य, ये समय सीमा भी तय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?