Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कटघोरा उठाईगिरी मामले में पुलिस को मिली सफलता ,चोरी गए 5 लाख रुपए में से 4 लाख 90 हजार रुपए बरामद, 2 आरोपियों ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम
    अपराध

    कटघोरा उठाईगिरी मामले में पुलिस को मिली सफलता ,चोरी गए 5 लाख रुपए में से 4 लाख 90 हजार रुपए बरामद, 2 आरोपियों ने मिलकर दिया था घटना को अंजाम

    By Tv 36 HindustanOctober 20, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    * कोरबा/ जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत घटित 5लाख रुपए उठाईगिरी की घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोरबा पुलिस को सफलता, घटना को दो आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया था,जिसमे एक आरोपी को कोरबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास से नगदी रकम 4 लाख 90 हजार रुपए बरामद किया गया है , एक आरोपी को बलरामपुर पुलिस अपने हिरासत में ले गई है जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा , आरोपियों तक पहुंचने में सीसीटीवी कैमरों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है ।

    पकड़े गए आरोपियों ने जनकपुर , चिरमिरी ,जशपुर एवं पेंड्रा गौरेला में घटना घटित करना स्वीकार किया है संबंधित थाना प्रभारियों को सूचित किया जा रहा है ।

    17 अक्टूबर 2022 को प्रार्थी कल्याण सिंह पैकरा पिता शिवनारायण पैकरा निवासी चैतमा पाली का स्टेट बैंक कटघोरा से नगदी रकम 5 लाख रुपए आहरण कर अपने मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर इस्तियाक मेडिकल स्टोर कटघोरा में दवाई लेने गया था दवाई लेकर वापस आया तो देखा कि मोटरसाइकिल की डिक्की खुली हुई थी कोई अज्ञात चोर डिक्की में रखी 5 लाख रुपए चोरी कर भाग गया था । थाना कटघोरा में अपराध क्रमांक 391/ 2022 धारा 379 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कटघोरा निरी अश्वनी राठौर एवं साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू के साथ संयुक्त टीम बनाकर मामले की विवेचना करने एवं आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए ।

    पुलिस अधीक्षक से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में सायबर सेल एवम थाना कटघोरा के अधिकारी कर्मचारियों को सम्मिलित कर 5 अलग टीम बनाकर सभी को अलग टास्क दिया गया । घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटनास्थल पर तकनीकी एवं अन्य साक्ष्य एकत्रित किए गए ,घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई,पाया गया कि एक मोटरसाइकिल में सवार 2 आरोपीगण द्वारा घटना घटित किया गया है, जो घटना घटित करने के बाद कटघोरा जटगा पसान होकर पेंड्रा गौरेला की ओर भागे हैं ,इन रास्तों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल पर आरोपी का फोटो प्राप्त हुआ जिसकी पहचान आसपास के जिलों में अपने अपने माध्यम से कराया गया,यह भी जानकारी प्राप्त हुआ कि इसी हुलिया के आरोपियों द्वारा कुछ दिनों पूर्व जनकपुर,चिरमिरी,जशपुर के लुडेग व पेंड्रा गौरेला क्षेत्र में इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया गया।

    इस तरह की घटनाएं अक्सर नट गिरोह के सदस्यों के द्वारा की जाती है इस आधार पर एक टीम को पत्थलगांव के आसपास निवासरत नट गिरोह के सदस्यों पर निगाह रखने हेतु भेजा गया ,टीम के द्वारा पता लगाया गया की उक्त घटना को नट गिरोह के सदस्य दीपक कुमार नट एवं वासुदेव नट के द्वारा घटित किया गया है ,सूचना के आधार पर टीम द्वारा नट गिरोह के सदस्यों की तलाश शुरू की गई,थाना पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम झक्कड़पुर में निवासरत नट लोगों के घरों में दबिश दी गई जहां से आरोपी दीपक कुमार नट को हिरासत में लिया गया,जिससे पूछताछ पर अपने साथी वासुदेव नट के साथ घटना घटित करना स्वीकार किया ,आरोपी दीपक कुमार नट के पास से नकदी रकम 4 लाख 90 हजार रुपए एवं घटना में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है । मामले में शामिल अन्य आरोपी वासुदेव नट को बलरामपुर पुलिस अपने हिरासत में लेकर गई है ,जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा । *गिरफ्तार आरोपी का नाम :–* दीपक कुमार नट पिता जीवनलाल नट निवासी झक्कड़पुर पत्थलगांव जिला जशपुर *घटना में शामिल अन्य आरोपी :–* वासुदेव नट पिता मोहनलाल नट उम्र 45 वर्ष निवासी झक्कडपुर पत्थलगांव जिला जशपुर छ ग

    उक्त मामले में थाना प्रभारी कटघोरा निरीक्षक अश्वनी राठौर , साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कृष्णा साहू ,सहायक उप निरीक्षक अजय सिंह ,प्रधान आरक्षक चक्रधर राठौर ,आ बिपिन बिहारी नायक ,सुशील यादव ,विकास कोसले ,गंगाराम,वीरेंद्र पटेल,योगेश राजपूत ,आशीष साहू एवम विष्णु पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleचौकी-हरदीबाजार थाना-कुसमुंडा दीपका खदान से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपियों के कब्जे से 70 लीटर डीजल बरामद कर ,भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर
    Next Article हर घर जल दिवाली उत्सव में उत्तर प्रदेश के 51 लाख परिवार इस दिन पांच करोड़ से अधिक दीयों से रोशन होंगे
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…

    March 13, 2026

    भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…

    March 13, 2026

    चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…

    March 13, 2026

    अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…

    March 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कहीं गर्मी का टॉर्चर तो कहीं भारी बारिश, हीटवेव और आंधी तूफान का अलर्ट जारी, जानें मौसम का ताजा ताजा अपडेट…
    • भारत शांति का समर्थक मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की फोन पर बातचीत, भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा…
    • चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, 22 उम्मीदवारों का किया ऐलान, निकाय चुनाव में मिली थीं इतनी सीटें…
    • अब इस दिन सूरज पर लगेगा ग्रहण जानें भारत में क्या होगा असर…
    • आज का राशिफल इन 4 राशियों पर बरसेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?