नमनश्री वर्मा
आरंग , 8 जनवरी। धमतरी से आंध्र प्रदेश हैदराबाद तस्करी के लिए ले जा रहे गौ वंशो को पकड़ने में आरंग पुलिस को सफलता मिली है । गौ सेवको के सुचना पर आरंग पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रात्रि 12 बजे मुख्यमार्ग में गौ तस्करी करते हुए ट्रक (क्र. AP29 TB 6785) को गौ वंशो सहित पकड़ा ट्रक में बैठे 03 गौ तस्कर अँधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले । ट्रक ड्राइवर नईमुद्दीन शेख को हिरासत में ले लिया गया है तथा उसके खिलाफ आरंग पुलिस ने 4 6 छग कृषि पशु अधिनियम 66/192 mv act के तहत कार्यवाही की गई है । तथा ट्रक में पाये गया 36 जीवीत गौ वंशो को बंजारी धाम गौ शाला भेज दिया गया है । ट्रक में 03 गौ वंश मृत पाये गए । उन्हें भी बंजारी धाम गौशाला भेजा गया वहा उनका PM कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी । ड्राइवर नईमुद्दीन शेख ने बताया कि वह धमतरी से गौ वंशो को हैदराबाद ले जा रहा था ।

ऐसी वे दो चक्कर लगा चुका है । एक चक्कर का 30 हजार रूपये किराया और 2 हजार रूपये मेहनताना मिलता है।गौ तस्करों को पकड़वाने में हरी साहू, मनोज जंझेल , अंकित द्विवेदी , पुष्कर साहू , यशपाल लोधी , विक्की साहू , पंकज सिदार , योगेश साहू , प्रशांत यादव , देव जलक्षत्रि , मनीष यादव , नरेंद्र लोधी , राकेश सोनकर का सराहनीय योगदान रहा ।