श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला के नार्को टेस्ट की मंजूरी मिल गयी है. दिल्ली के साकेत कोर्ट ने आरोपी के नार्को टेस्ट के लिए मंजूरी दे दी है. पुलिस का आरोप है कि आफताब जांच में मदद नहीं कर रहा है. उसे जो पूछा जा रहा है, उसका सही-सही जवाब नहीं दे रहा है.
श्रद्धा के फोन के बारे में भी सही जानकारी आफताब नहीं दे रहा है. पुलिस ने बताया, आरोपी आफताब पूछताछ में गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर पुलिस ने नार्को टेस्ट की मांग की थी.पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धा के शव के 13 टुकड़े बरामद किए हैं, जिन्हें डीएनए विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा.
खबर है कि पुलिस श्रद्धा के पिता से बरामद शव के टुकड़ों का मैच कराया जाएगा. जिससे आफताब के गुनाह पर से पर्दा उठने की उम्मीद की जा रही है. दिल्ली पुलिस पूनावाला को दक्षिण दिल्ली में छतरपुर के जंगलों में ले गयी. यह पता लगाने की कोशिश की गई कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को कहां-कहां फेंका.मालूम हो आफताब पूनावाला ने इस साल मई में कथित तौर पर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े करके उन्हें दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने घर में करीब तीन सप्ताह तक 300 लीटर क्षमता के फ्रिज में रखा था.
इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के इन टुकड़ों को कई दिनों तक दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर फेंका. पुलिस के अनुसार महिला श्रद्धा वालकर महाराष्ट्र की रहने वाली थी और यहां आफताब अमीन पूनावाला के साथ रह रही थी.कॉल सेंटर में काम करती थी श्रद्धा वालकर, मुंबई छोड़ने के लिए आफताब ने बनाया था दबाव