कोरिया/पुलिस आब्जर्वर मोहम्मद अख्तर रिज़वी ने पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।चुनाव की प्रक्रिया,सुरक्षा व्यवस्था नागरिकों के सुरक्षित रहने के उपायों के साथ-साथ चुनाव के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से बात की। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस आब्जर्वर ने सलाह अनुसार पुलिस अधिकारी कर्मचारियों से चुनाव प्रक्रिया को समझने और इसमें भाग लेने के लिए उनकी सजगता और सहयोग की मांग की है। उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह भी दी है। इसके साथ ही,पुलिस आब्जर्वर ने सभी कर्मचारियों से चुनाव संबंधित कानूनों और आदर्शों का पालन करने की मांग की है और किसी से भी दुर्व्यवहार नहीं करने की चेतावनी भी दिया। उक्त प्रशिक्षण में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर समेत पुलिस के सभी प्रभारी एवं चुनाव ड्यूटी करने वाले सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Post Views: 0