भुवनेश्वर। ओडिशा में पुतिन विरोधी एक रूसी सांसद समेत दो रशियन की रहस्यमयी मौतों के बाद अब एक और रूसी लापता हो गया है। इसे लेकर राज्य में हड़कंप मच गया है। यह पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर इन घटनाओं की वजह क्या है। इन्हें कौन अंजाम दे रहा है। और क्या ये किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं हैं। रूसी सांसद एंटोव पावेल व उनके एक मित्र की मौत की जांच को लेकर पहले से ही ओडिशा पुलिस मुश्किल में है।