*कोरबा/ पेट्रोलिंग दौरान ओमपुर राजगामार से पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली दीपक कुमार किस्पोट्टा द्वारा अपने मकान के आंगन पर भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है सूचना पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह अतिरिक्त पुलिस अभिषेक वर्मा,नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी को अवगत कराने पर तत्तकाल कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर हमराह स्टाफ प्रधान आर गोपाल यादव,आर पंचू सिदार,राजू लहरे महिला आर साधना लकड़ा के साथ गवहान मौका एड करने पर आरोपी दीपक किस्पोट्टा द्वारा अपने मकान आंगन पर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब बिक्री करते हुए पाया गया जिनके कब्जे से उक्त सम्प्पत्ति को जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायीक रिमांड पर भेज गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बालको निरीक्षक मनीष नागर चौकी प्रभारी रजगामार सुरेश कुमार जोगी आरक्षक पंचू राम सिदार राजू लहरे ,महिला रक्षक साधना लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही नशा के विरुद्ध आगे भी पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।