कोरबा/ पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के सख्त निर्देशों बाद जिले के पहाड़ी वादियों के बीहड़ वनांचल क्षेत्र चौकी मोर्गा थाना बांगो में अंधे कत्ल की गुत्थी 24 घंटे के भीतर सुलझी संदेशवाहक ही निकला मृतक का हत्यारा जादू टोना व अंधविश्वास बनी मौत का कारण।
प्रार्थी राम प्रसाद गोड़ निवासी सागाबाड़ी चौकी उपस्थित आकर सूचना दर्ज कराया कि शालिक राम धनुहार द्वारा उसे सुबह 6:00 बजे लगभग बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति प्रताप गोड़ को धनुष मार दिया है वह कछार घाट कुंदरा के पास घायल पड़ा है बताए अनुसार मौके पर जाकर देखा कि इसका गोद लिए लड़कें प्रताप के गले में तीर लगने का निशान था जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीर मारकर हत्या कर दिया गया है कि सूचना पर अज्ञात आरोपी विरुद्ध धारा 302 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया प्रकरण की गंभीरता को पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ,अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ईश्वरी त्रिवेदी को अवगत कराकर प्राप्त निर्देश अधिकारियों के मार्गदर्शन में निरीक्षक अभय वैश्य थाना प्रभारी वागो के मार्गदर्शन मेंचौकी प्रभारी मोरगा अश्वनी निरंकारी के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी विरुद्ध पतासाजी का जाल फैलाया गया
चौकी प्रभारी अश्वनी निरंकारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ है कि मृतक को अंतिम बार सूचना देने वाले शालिकराम के साथ देखा गया जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर गुमराह करते रहा जिसे हिकमत अमली पूछताछ करने पर टूट गया अपराध करना स्वीकार किया विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपी बताया कि मृतक के परिवार वालों द्वारा इसे और इसके परिवार वालों से जादू टोना करता है जिस कारण कुल्हाड़ी और तीर धनुष का उपयोग कर हत्या करना स्वीकार किया युक्त हथियार को सव के पास ही छोड़ कर प्रार्थी के घर सूचना देने चले जाना अपने मेमोरेंडम में बताया जो आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है