रीवा:- पुलिस अधीक्षक रीवा श्री विवेक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्री अनिल सोनकर के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक- 1 रीवा श्रीमती डा. रितु उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल ने थाना स्टाफ के साथ मिलकर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल.
घटना का विवरणः । दिनांक 19/01/25 को आरोपी हजरत बिलाल खान उर्फ सेठ्ठी पिता लाल खान उम्र 48 वर्ष निवासी बड़ी दरगाह के पीछे कब्रिस्तान के पास अमहिया थाना अमहिया जिला रीवा द्वारा फरियादी फारुख खान पिता सलमान खान निवासी बड़ी दरगाह के पीछे अमहिया रीवा से शराब पीने के लिए पैसे मांगना एवम नही देने पर गाली गलौज कर हाथ मुक्का एवम पेंचकसनुमा सूजा से मारपीट कर चोट पहुंचाई गई थी जिस पर दिनांक 10/02/25 आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पेंचकसनुमा सूजा को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया जाकर आरोपी को जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया गया तो माननीय न्यायालय व्दारा न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल रीवा भेजा गया है।
*पकड़े गये आरोपी का नाम- 1. हजरत बिलाल खान उर्फ सेठ्ठी पिता लाल खान उम्र 48 वर्ष निवासी बड़ी दरगाह के पीछे कब्रिस्तान के पास अमहिया थाना अमहिया जिला रीवा
महत्वपूर्ण भूमिकाः-
उनि शिवा अग्रवाल, सउनि राजेंद्र द्विवेदी, आर. पियूष मिश्रा, आर0 कौशलेंद्र सिंह, आर0 विक्रम वर्मा, आर. विकास तिवारी, आर. विवेक सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
