यूपी। महागंज जिले की 84 किमी की सीमा नेपाल बॉर्डर से लगती है. इस इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी की तैनाती है. यहीं से भारत से नेपाल और नेपाल से भारत खाने-पीने के सामान, मवेशियों और दूसरे सामान की तस्करी भी की जाती है. कई बार कस्टम विभाग की मिलीभगत भी सामने आई है. ऐसे में तस्करों के हौसले बुलंद रहते हैं. ऐसे ही एक मामले में एसएसबी ने 111 राजस्थानी नस्ल के बकरों से भरे दो पिकअप वाहन बरामद किए थे. फिर लोकल पुलिस के हवाले कर दिया था. थाना प्रभारी ने बकरों को गांववालों के सुपुर्द कर दिया और मामले में केस दर्ज नहीं किया. एस ने लापरवाही बरतने के चलते थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है.
दरअसल, शुक्रवार रात को एसएसबी ने राजस्थान से नेपाल तस्करी के लिए दो पिकअप वाहनों में भरे 111 बकरों को बरामद किया था. पुलिस ने पिकअप ड्राइवर सहित सभी 111 बकरे ठूठीबारी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिए थे. थानेदार उमेश कुमार ने इस मामले में केस दर्ज करने की जगह पिकअप वाहनों का चालान किया और सभी 111 बकरे जरूरतमंद पशुपालकों के हवाले कर दिया था. थानेदार ने ऐसा इसलिए किया था कि बकरों को खाने-पीने की कमी नहीं हो. जो कि आमतौर पुलिस द्वारा किया जाता है.
