Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सीएम विष्णुदेव साय का सियासी सफर, जानिए विष्णुदेव साय को कैसे मिली छत्तीसगढ़ की कमान…
    RAIPUR

    सीएम विष्णुदेव साय का सियासी सफर, जानिए विष्णुदेव साय को कैसे मिली छत्तीसगढ़ की कमान…

    By Tv 36 HindustanDecember 12, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। बीजेपी को छत्तीसगढ़ में कुल 54 सीटों पर जीत मिली है। प्रचंड जीत के बाद बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री पद को लेकर थी, लेकिन अब विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद से ही पूरे जशपुर जिले में उत्सव का माहौल है।

    नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के ग्राम बगिया में हुआ था। विष्णुदेव साय के पिता स्वर्गीय राम प्रसाद साय एवं माता जसमनी देवी हैं। साय 27 मई 1991 में कौशल्या साय के साथ विवाह सूत्र में बंधे। इनके एक पुत्र और दो बेटियां है। साय की शिक्षा हायर सेकेंडरी तक लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुनकुरी में सम्पन्न हुई।

    विष्णुदेव साय का राजनीतिक सफर
    विष्णुदेव साय का 1989 में ग्राम पंचायत बगिया के पंच चुने जाने के बाद राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। 1990 में ग्राम पंचायत बगिया के निर्विरोध सरपंच बने। 1990 से 98 तक सदस्य मध्यप्रदेश विधानसभा तपकरा से विधायक चुने गए। 1999 में 13वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुने गए। 2004 में 14वीं लोकसभा में फिर से रायगढ़ संसदीय सीट से सांसद चुने गए। 2006 में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चुने गए। 2009 में 15वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ संसदीय सीट से लोकसभा के सांसद चुने गए। 2011 में भारतीय जनता पार्टी के फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुने गए।

    2014 में 16वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में रायगढ़ संसदीय सीट से लोकसभा के सांसद चुने गए। 27 मई 2014 से 2019 तक केंद्रीय राज्य मंत्री इस्पात, खान, श्रम व रोजगार मंत्रालय रहे। 2020 से 2022 तक भारतीय जनता पार्टी के फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। 2 दिसंबर 2022 को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी में विशेष आमंत्रित सदस्य चुने गए। 8 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य नामित किए गए और 3 दिसंबर को घोषित हुए विधानसभा चुनाव में कुनकुरी सीट से विधायक चुने गए। 10 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ के विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुना और प्रदेश के अगले और प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए।

    नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की परिवारिक पृष्टभूमि

    नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पारिवारिक पृष्ठभूमि के संबंध में जानकारी देते हुए बताते हैं कि मैं स्वयं कृषक परिवार से हूं, जनसंघ के समय मेरे बड़े पिता जी स्वर्गीय नरहरि प्रसाद साय सन 1962 से 1967 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा एवं सन 1972 से 1977 तक सांसद लोकसभा के सांसद और जनता दल सरकार में केंद्रीय संचार राज्य मंत्री भारत सरकार रहे। विष्णु देव साय कहते हैं बड़े पिताजी स्वर्गीय केदार नाथ साय जनसंघ के समय सन 1967 से 1972 तक विधायक विधानसभा क्षेत्र तपकरा का प्रतिनिधित्व उन्होंने किया और दादाजी सरदार स्वर्गीय बुधनाथ साय 1947 से 1952 तक क्षेत्र से विधायक मनोनीत हुए थे।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news छत्तीसगढ़ रायपुर सीएम
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का राशिफल, 12 दिसंबर 2023 : जानिए मेष से लेकर मीन राशि वालों का हाल
    Next Article विष्णुदेव साय की ताजपोशी : पीएम मोदी होंगे मुख्य अतिथि, दो उपमुख्यमंत्री समेत इन 10 मंत्री भी ले सकते हैं शपथ
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला डी-ग्रेड स्कूलों की बदलेगी सूरत…

    December 23, 2025

    दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक होगा ब्लास्ट, स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी…

    December 23, 2025

    मौसम का डबल असर प्रदेश के इन इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट, न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री कम…

    December 23, 2025

    कोरबा में भाजपा नेता की हत्या नकाबपोश हमलावरों ने धारदार हथियार से किया हमला..

    December 23, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला डी-ग्रेड स्कूलों की बदलेगी सूरत…
    • दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक होगा ब्लास्ट, स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी…
    • मौसम का डबल असर प्रदेश के इन इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट, न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री कम…
    • कोरबा में भाजपा नेता की हत्या नकाबपोश हमलावरों ने धारदार हथियार से किया हमला..
    • सरकार ने 2026 को घोषित किया ‘महतारी गौरव वर्ष’, महिलाओं पर केंद्रित होंगी सभी प्रमुख योजनाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?