Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सियासत,INDIA की सहयोगी मुस्लिम लीग ने कांग्रेस को दी ये सलाह,कहा….
    यूपी

    राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर सियासत,INDIA की सहयोगी मुस्लिम लीग ने कांग्रेस को दी ये सलाह,कहा….

    By Tv 36 HindustanDecember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तिरुवनंतपुरम:- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पिछले दिनों कांग्रेस को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। कांग्रेस ने भी इस ऐतिहासिक समारोह का न्योता देने के लिए ट्रस्ट को धन्यवाद दियाथा, लेकिन लगता है यह बात केरल की सबसे पुरानी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को पसंद नहीं आई। अब मुस्लिम लीग ने कांग्रेस के ऊपर बीजेपी के ‘एजेंडे’ में न फंसने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। बता दें कि केरल में IUML कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन का दूसरा सबसे बड़ा सहयोगी है।

    कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व का रुख बड़ा झटका

    बुधवार को इसके महासचिव PMA सलाम ने कांग्रेस को BJP के झांसे में न आने की चेतावनी दी। सलाम ने कहा, ‘सभी चुनावों से पहले BJP कोई न कोई हथकंडा लेकर सामने आती है और यह हमारे देश को हिंदू राष्ट्र में बदलने का एक एजेंडा है। BJP अनावश्यक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही है और कांग्रेस पार्टी को जाल में नहीं फंसना चाहिए।’ केरल के एक सुन्नी संगठन, समस्त केरल जमीयतुल उलेमा ने भी कांग्रेस पार्टी की तीखी आलोचना की है। यह बात उसके बुधवार के संपादकीय में स्पष्ट की गई है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अपनाए गए सॉफ्ट हिंदुत्व के रुख से करारा झटका लगा है।

    कार्यक्रम में जाने का सवाल टाल गए कांग्रेस नेता

    संपादकीय में यह भी कहा गया है, ‘यह हाल के विधानसभा चुनावों में देखा गया है जिसमें कांग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ा। CPM और CPI ने महसूस किया है कि यह भारत को हिंदू राष्ट्र में बदलने के लिए एक अग्निपरीक्षा है, इसलिए उन्होंने समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया। इसी तरह कांग्रेस पार्टी को भी ऐसा ही रुख अपनाना चाहिए।’ बुधवार को AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राम मंदिर के अभिषेक समारोह में कांग्रेस पार्टी के शामिल होने की संभावना पर पूछे गए सवाल को टाल दिया।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews india India's ally Muslim League gave this advice to Congress Politics over the life of Ram Mandir Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमंत्रियों को आज बांटे जा सकते हैं विभाग,पटवारियों के लिए सीएम ने जारी किए ये नए निर्देश,जाने….
    Next Article गुना बस एक्सीडेंट में RSS के इस पदाधिकारी की भी हुई मौत,13 लोग अभी तक लापता,आया ये ताजा अपडेट सामने….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात

    March 17, 2026

    हाई BP और डायबिटीज़ वाले ध्यान दें, धीरे-धीरे बढ़ती है ये साइलेंट बीमारी, समय पर पहचान जरूरी…

    March 17, 2026

    अब गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सरकार ने साफ किया- किन्हें करानी होगी ई-केवाईसी और किन्हें नहीं…

    March 17, 2026

    नोरा फतेही और संजय दत्त के अश्लील गाने पर जमकर बवाल, शिकायत के बाद यूट्यूब से हटाया ये गाना…

    March 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कोरबा जिले के प्रगतिशील मत्स्य कृषकों का अध्ययन भ्रमण सफल, कलेक्टर से की मुलाकात
    • हाई BP और डायबिटीज़ वाले ध्यान दें, धीरे-धीरे बढ़ती है ये साइलेंट बीमारी, समय पर पहचान जरूरी…
    • अब गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, सरकार ने साफ किया- किन्हें करानी होगी ई-केवाईसी और किन्हें नहीं…
    • नोरा फतेही और संजय दत्त के अश्लील गाने पर जमकर बवाल, शिकायत के बाद यूट्यूब से हटाया ये गाना…
    • कैब की बढ़ती कीमतों से बड़ी राहत ओला-उबर के एकाधिकार को खत्म करेगा ‘भारत टैक्सी’ ऐप प्रदेश में जल्द होगी शुरुआत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?