Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बारिस में गरीबों का आसियाना उजाड़ दुकानदारों को बेदखल कर क्षेत्र में जन आक्रोश कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जिला प्रशासन की जवाबदेही से आगाह कराते मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
    कोरबा

    बारिस में गरीबों का आसियाना उजाड़ दुकानदारों को बेदखल कर क्षेत्र में जन आक्रोश कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जिला प्रशासन की जवाबदेही से आगाह कराते मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    By Tv 36 HindustanJuly 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा :- जिला प्रशासन द्वारा जनहित के कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने गरीबों के मकान तोड़ बरसात के मौसम में उन्हें बेघर करने, बालकोनगर वार्ड 45 परसा भाठा के 39 दुकानदारों को बेदखल करने तथा कोरबा पुराना बस स्टैण्ड स्थित गीतांजली काॅम्पलेक्स के दुकानदारों की लीज निरस्त करने की धमकी सहित कुसमुडा खदान प्रबंधन की वादाखिलाफियों से त्रस्त प्रभावित भू-विस्थापित परिवारों द्वारा मजबूर होकर किए गए प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा जिला प्रशासन की कार्यशैली के संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है।

      इसी प्रकार वरमपुर से दर्री बराज तक 8 किलोमीटर टू-लेन सीसी रोड बनाने के लिए एसईसीएल से 83 करोड रूपये स्वीकृत करवाए गए थे और जिला प्रशासन के पास एसईसीएल द्वारा फरवरी 2023 में ही प्रथम किस्त के तौर पर फण्ड जमा करा दिया गया। आज तक जिला प्रशासन उसकी निविदा प्रक्रिया भी आरंभ नहीं करवा सका। यदि ये दोनो कार्य समय रहते हो जाते तो आज कोरबा की यातायात संबंधी गंभीर समस्या दूर हो गई होती।
    
           30 साल पहले से दुकानदारी करते हुए 39 दुकानदार अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। उन छोटे दुकानदारों को बेदखल करने जिला प्रशासन के निर्देश पर कोरबा निगम द्वारा नोटिस जारी किया गया है। वर्तमान में उनके समक्ष रोजी की समस्या उत्पन्न हो गई है अतएव दुकानदारों को यथावत रहने दिए जाने की बात पत्र में कही गई है।

    इसी प्रकार कोरबा गीताजली काम्प्लेक्स के दुकानदारों को नोटिस जारी कर बरामदा क्षेत्र का उपयोग बन्द करने की हिदायत दी गई है, ऐसा नहीं किए जाने पर दुकानों की लीज निरस्त करने की धमकी दी गई है। शहर में बढ़ते यातायात के दबाव को व्यवस्थित करने के लिए नया परिवहन नगर का तत्काल निर्माण कराया जाना सर्वाधिक उपयुक्त समाधान है।

    पत्र में कांग्रेसी नेता जयसिंह अग्रवाल ने उपर्युक्त बातों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री से उम्मीद जताई है कि बरसात के मौसम में किसी के मकान न तोड़े जाएं, किसी भी दुकानदार को बेदखल न किया जाए व किसी भी दुकानदार को परेशान न किया जाए और भू-विस्थापितों की मांगो पर सकारात्मक पहले करते हुए उचित समाधान निकालने के साथ ही कोरबा में नया परिवहन नगर का निर्माण व बरमपुर से दर्री बराॅज तक की सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता प्रदान करने के साथ ही जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया जाएगा। उपर्युक्त तरीके की कार्यशैली अपनाकर जिला प्रशासन कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित कर रहा है।
    Post Views: 1,255

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ के इस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
    Next Article पाम पेड़ लगाएं, पैसे कमाएं; सरकार मुफ्त पौधे और सब्सिडी भी दे रही, बेचने के लिए कंपनी से भी करार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…

    March 28, 2026

    कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…

    March 28, 2026

    अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…

    March 28, 2026

    अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • एयरपोर्ट का उद्घाटन और उड़ान 2.0 अब हवाई चप्पल वाला भी करेगा सस्ते में हवाई सफर, जानें यहां से पूरी योजना…
    • कल कामदा एकादशी पर इन चीजों का दान करने से पूरे साल बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, यहां जानिए…
    • अब गर्मियों में घर को रखना है कूल तो लगाएं ये 5 इनडोर प्लांट्स नेचुरल तरीके से कम हो होगा कमरे का तापमान…
    • अमेरिका-ईरान युद्ध की मार प्लास्टिक की कीमतों में उछाल से घर और अस्पताल के सामान होंगे और भी महंगे…
    • सीएम साय ले रहे हाईलेवल मीटिंग, पेट्रोल-डीजल और LPG की उपलब्धता समेत इन मुद्दों पर समीक्षा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?