Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 20 अप्रैल को बनने जा रहा है शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ…
    News

    20 अप्रैल को बनने जा रहा है शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ…

    By Tv 36 HindustanApril 11, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके संयोगों का विशेष महत्व है. ये संयोग विभिन्न प्रकार के योग बनाते हैं, जो व्यक्तियों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभाव डालते हैं. ऐसा ही एक महत्वपूर्ण और शुभ योग है – नवपंचम राजयोग.

    ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्रा के अनुसार वर्ष 2025 में, 20 अप्रैल को एक शक्तिशाली नवपंचम राजयोग बनने जा रहा है, जिससे कुछ विशेष राशियों के जातकों को अपार लाभ होने की संभावना है.

    नवपंचम राजयोग क्या है

    ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब दो ग्रह एक दूसरे से पंचम या त्रिकोण भाव में स्थित होकर शुभ भावों में दृष्टि डालते हैं, तो नवपंचम राजयोग बनता है. यह योग अत्यंत शुभ और दुर्लभ माना जाता है, जो सौभाग्य, आर्थिक समृद्धि और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है.

    20 अप्रैल 2025 को बन रहा विशेष योग
    20 अप्रैल 2025 को, प्रातः 4 बजकर 20 मिनट पर, ग्रहों के सेनापति मंगल और गूढ़गामी ग्रह वरुण के बीच यह विशेष योग बन रहा है. मंगल और वरुण एक दूसरे से 120 अंश के कोण पर स्थित होकर त्रिकोण दृष्टि का निर्माण करेंगे, वरुण, जो कि लगभग 14 वर्षों तक एक ही राशि में स्थित रहते हैं, वर्तमान में मीन राशि में संचार कर रहे हैं. वहीं, मंगल अपनी विशेष स्थिति में पराक्रम, साहस, संघर्ष और विजय का संकेत दे रहे हैं.

    यह संयोग नवपंचम राजयोग को अत्यंत प्रभावशाली बना रहा है, और विशेष रूप से तीन राशियों को इससे धन, यश, पद, प्रतिष्ठा और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होने के प्रबल संकेत हैं.

    किन राशियों को होगा लाभ

    जिन जातकों की कुंडली में मंगल या वरुण प्रभावशील हैं, या जिन पर इनकी महादशा या अंतरदशा चल रही है, उनके लिए यह समय विशेष रूप से फलदायक सिद्ध हो सकता है. हालांकि, यह योग अन्य राशियों पर भी विविध रूप से प्रभाव डालेगा. विशेष रूप से, निम्नलिखित तीन राशियों को इस योग से सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है.

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए यह योग आध्यात्मिक उन्नति, सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक लाभ का योग है. परिवार में लंबे समय से चल रही अनबन अब सुलझ सकती है. धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी और किसी तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है. समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और लोग आपके विचारों को महत्व देंगे. नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों के लिए यह समय अनुकूल हो सकता है. आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और भविष्य के लिए नई योजनाएं बन सकती हैं. यह योग आपके लिए नई शुरुआत का द्वार खोल सकता है.

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए 20 अप्रैल को बन रहा नवपंचम राजयोग बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस योग के प्रभाव से आपको भौतिक सुख-सुविधाएं मिलने के योग बन रहे हैं. कई अधूरी इच्छाएं इस समय पूरी हो सकती हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई पुराना मामला आपके पक्ष में आ सकता है. करियर के क्षेत्र में भी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. यदि कोई संपत्ति विवाद चल रहा है, तो उसमें भी आपको लाभ हो सकता है. प्रेम संबंधों की बात करें तो पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा और एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे. कुल मिलाकर, यह समय आपके लिए हर क्षेत्र में शुभ संकेत लेकर आ रहा है.

    तुला राशि

    तुला राशि के लिए नवपंचम राजयोग सफलता और आत्मविश्वास का प्रतीक बन रहा है. इस दौरान आप हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आपकी बातचीत में आत्मविश्वास झलकेगा, जिससे आप लोगों के सामने अपनी बात बेहतर तरीके से रख पाएंगे. नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं जो लोग व्यापार में हैं, उन्हें कोई रुका हुआ सौदा फिर से मिल सकता है और उससे बड़ा मुनाफा हो सकता है. आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. यह समय जीवन में स्थिरता और संतुलन लेकर आ सकता है.

    Post Views: 975

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleBetsafe Sportsbook Opinion 2023 $500 Extra Choice
    Next Article Secure Access to Their Betting Membership
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…

    February 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…

    February 27, 2026

    5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…

    February 27, 2026

    शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…

    February 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पार्टी BJP 10 सीट जीती तो राजनीति छोड़ दूंगा’, केजरीवाल ने मोदी को दी चुनौती, बोले- मैं और सिसोदिया ‘कट्टर ईमानदार…
    • छत्तीसगढ़ में ‘शताब्दी: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष’ फिल्म 6 माह तक टैक्स फ्री…
    • 5000 शिक्षकों की भर्ती से युवाओं को मिलेगा अवसर, शिक्षा व्यवस्था होगी और सुदृढ़ सीएम साय…
    • शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, देखें संभावित एग्जाम के ये शेड्यूल…
    • ‘90% सफलता’ का दावा पड़ा भारी, नवजातों के विकास पर भ्रामक विज्ञापन देने वाली इन कंपनी पर CCPA की बड़ी कार्रवाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?