नई दिल्ली:- निष्कासित जेडीएस नेता और पूर्व लोकसभा सांसद प्रज्वल रेवन्ना को हसन जिले के होलेनरसिपुरा स्थित एक फार्महाउस में घरेलू हेल्पर से बलात्कार के मामले में जनप्रतिनिधियों स्पेशल कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
कोर्ट में क्या बोले प्रज्वल रेवन्ना
अभियोजन और बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने रेप केस के दोषी प्रज्वल रेवन्ना से पूछा कि आपको क्या कहना है तो प्रज्वल रेवन्ना ने उदास मन से कहा कि मैंने सांसद रहते हुए बहुत अच्छा काम किया है। मैंने 6 महीने से अपने माता-पिता को नहीं देखा है। मैं एक मेधावी छात्र रहा हूं और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं। मैं राजनीति में बहुत जल्दी आ गया था और अच्छा काम करने लगा था, इसीलिए मुझे फंसाया गया है। मैं मीडिया पर आरोप नहीं लगाना चाहता हूं, यह सब पुलिस का काम है।
सबूत के रूप में पेश की गई साड़ी
प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले में एक महत्वपूर्ण सबूत के रूप में साड़ी को कोर्ट में पेश किया गया. आरोप था कि पूर्व सांसद ने घरेलू सहायिका के साथ एक नहीं बल्कि दो बार बलात्कार किया. पीड़िता ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसके पास वह साड़ी भी मौजूद थी, जिसे उसने सबूत के तौर पर संभाल कर रखा था. जांच में उस साड़ी पर स्पर्म के निशान पाए गए, जिससे यह मामला और भी मजबूत हो गया. अदालत में इस साड़ी को निर्णायक सबूत के रूप में पेश किया गया.
