Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा, आतिशी को टक्कर देंगे ये दिग्गज, देखिये पूरी सूची…
    News

    केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा, आतिशी को टक्कर देंगे ये दिग्गज, देखिये पूरी सूची…

    By Tv 36 HindustanJanuary 4, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नाइ दिल्ली:- भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतरेंगे। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेताओं को चुनौती देने के लिए पूर्व सांसदों को टिकट दिया है। नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा और कालकाजी से रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली और मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान को भी उम्मीदवार बनाया गया है।

    प्रवेश वर्मा नई दिल्ली से केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे

    बीजेपी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जहां वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव मैदान में होंगे। कालकाजी से रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार घोषित किया है। वह आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को टक्कर देंगे। कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली को गांधी नगर विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। बीजेपी ने मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान को उम्मीदवार बनाया है, जो क्षेत्रीय राजनीति में प्रभावी नेता माने जाते हैं। 

    दिल्ली के चार पूर्व मंत्री भी चुनाव लड़ेंगे

    बीजेपी ने जो पहली सूची जारी की है, उसमें चार पूर्व मंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। आप सरकार में मंत्री रह चुके कैलाश गहलोत और राज कुमार आनंद को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा, शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री रह चुके अरविंदर सिंह लवली और राजकुमार चौहान के नाम का भी बतौर प्रत्याशी ऐलान किया है। अरविंद लवली ने गांधी नगर के मौजूदा विधायक अनिल कुमार बाजपेयी को रिप्लेस किया है। बाजपेयी ने 2015 का दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी की टिकट से लड़कर जीत हासिल की थी। इसके बाद बीजेपी जॉइन कर 2020 का चुनाव लड़ा और विजयी हुए। उम्मीद थी कि उन्हें बीजेपी से इसी सीट पर दोबारा मौका मिलेगा, लेकिन उनके स्थान पर अरविंद सिंह लवली भर भरोसा जताया है। 

    विधानसभा का नामप्रत्याशी का नामआदर्श नगरराज कुमार भाटियाबादलीदीपक चौधरीरिठालाकुलवंत राणानांगलोईजाट मनोज शौकीनमंगोलपुरी (अजा)राजकुमार चौहानरोहिणी    विजेंद्र गुप्ताशालीमार बागरेखा गुप्तामॉडल टाउन  अशोक गोयलकरोल बाग अजादुष्यंत कुमारपटेल नगर अजाराजकुमार आनंदराजौरी गार्डनसरदार मनजिंदर सिंह सिरसाजनकपुरीआशीष सूदबिजवासनकैलाश गहलोतनई दिल्लीप्रवेश वर्मा जंगपुरासरदार तरविंदर सिंहमालवीय नगरसतीश उपाध्यायआके पुरमअनिल शर्मामहरौलीगजेंद्र यादवछतरपुरकरतार सिंह तंवरअंबेडकर नगर अजाखुशीराम चुनारकालकाजी     रमेश बिधूड़ी बदरपुरनारायण दत्त शर्मापटपड़गंजरवींद्र कुमार नेगीविश्वास नगर    ओम प्रकाश शर्माकृष्ण नगरडॉ. अनिल गोयलगांधी नगरसरदार अरविंदर सिंह लवलीसीमापुरी अजाकुमारी रिंकूरोहतास नगरजितेंद्र महाजनघोंडाअजय महावर 

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीटवार खास उम्मीदवारों की कहानी 

    1. कालकाजी सीट से आतिशी बनाम रमेश बिधूड़ी बनाम अल्का लांबा

    कालकाजी सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। मुख्यमंत्री और आप उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ भाजपा ने रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता अल्का लांबा को टिकट दिया है। अल्का लांबा 2013 में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुई थीं और 2015 में चांदनी चौक से विधायक बनी थीं। हालांकि, 2019 में उन्होंने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया।  

    1. गांधी नगर सीट से अरविंदर सिंह लवली बनाम नवीन चौधरी डीगू

    2. गांधी नगर सीट पर कांग्रेस से बीजेपी में आए अरविंदर सिंह लवली को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने 2020 के विजेता अनिल बाजपाई का टिकट काट दिया है। आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर नवीन चौधरी डीगू को उतारा है।
    3. मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान बनाम राकेश जाटव बनाम हनुमान चौहान

    मंगोलपुरी सीट पर भाजपा ने प्रभावशाली नेता राजकुमार चौहान को टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने राकेश जाटव धर्मरक्षक को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने हनुमान चौहान को मैदान में उतारा है।  

    1. जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया बनाम फरहद सूरी बनाम सरदार तरविंदर सिंह मारवाह

    जंगपुरा में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने फरहद सूरी को टिकट दिया है। भाजपा ने सरदार तरविंदर सिंह मारवाह को उम्मीदवार बनाया है। कुल मिलाकर चुनाव जैसे- जैसे करीब आने को है, वैसे ही मुकाबला रोचक और चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। दिल्ली में भाजपा, कांग्रेस और आप तीनों पार्टियां अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं। हर सीट पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर गहन मंथन हुआ है। अब देखना यह है कि मतदाता किसे अपना समर्थन देते हैं। 

    Post Views: 1,200

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजस्थान में पुलिस डिपार्टमेंट का बड़ा एक्शन, 11 ट्रेनी एसआई सस्पेंड, 4 दिन पहले ही मिली थी पोस्टिंग…
    Next Article हाई और लो ब्लड शुगर लेवल वाले डायबिटीज मरीजों के लिए औषधि से कम नहीं है यह पत्ता…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…

    April 11, 2026

    अब आयकर रिटर्न भरना हुआ आसान, ‘कर साथी’ AI चैटबॉट देगा हर उलझन का जवाब, करदाताओं को मिलेगी…

    April 11, 2026

    प्रदेश अध्यक्ष का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”…

    April 11, 2026

    दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक हॉस्पिटल में भर्ती…

    April 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग की ऐतिहासिक उपलब्धि इतने किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन…
    • अब आयकर रिटर्न भरना हुआ आसान, ‘कर साथी’ AI चैटबॉट देगा हर उलझन का जवाब, करदाताओं को मिलेगी…
    • प्रदेश अध्यक्ष का CM को खुला चैलेंज, “एक विभाग बताएं जहां भ्रष्टाचार न हो, दूंगा 1 लाख इनाम”…
    • दिग्गज गायिका आशा भोसले को आया हॉर्ट अटैक हॉस्पिटल में भर्ती…
    • आखिर 33 कोटि देवताओं में क्यों नहीं आते हनुमान जी जानिए असली वजह…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?