नई दिल्ली:– सोशल मीडिया पर आजकल प्रेमानंद महाराज के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह भक्तों को सत्संग के माध्यम से लोगोंं का मार्ग दर्शन करते हैं और सही दिशा दिखाते हैं। आपको बता दें कि प्रेमानंंद महाराज वृंदावन में रहते हैं और वह राधा रानी को
वहीं आपको बता दें किमहाराज प्रेमानंद जी के दर्शन करने के लिए उनके भक्त देश-विदेश से वृंदावन आते हैं। प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर हैं। साथ ही फिल्म जगत खेल और राजनीति से जुड़े कई लोग महाराज जी के भेंट कर चुके हैं। जिमसें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, रेसलर द ग्रेट खली, क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम शामिल हैं।
आपको बता दें कि महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भक्त उनसे पूछ रहा है कि मनुष्य की अकाल मृत्यु किन कारणों से हो जाती है। जिस पर महाराज की उत्तर दे रहे हैं कि वैसे हमारे जन्म और मृत्यु का समय तय है, वो व्यक्ति जवानी में भी मर सकता है और बुड़ापे में भी लेकिन अगर आपने कोई बड़ा पाप कर दिया। तो अकाल मृत्यु आ सकती है। क्योंकि वो पाप आयु को क्षीण कर देता है। वहीं अगर आप चाहते हैं कि अकाल मृत्यु का आपके जीवन में योग न बने तो आपको रोज भगवान का चरणामृत पीना चाहिए।
वहीं महाराज जी ने आगे श्लोक बोलते हुए कहा कि अकाल मृत्यु हरणं सर्व व्याधि विनाशनम्, विष्णो पादोदकं पीत्वा पुनर्जन्म न विद्यते। इसलिए जो व्यक्ति रोज ठाकुर जी, शालिग्राम जी का चरणामृत पीता है, उसको शरीर में कोई रोग परेशान नहीं कर सकता। मतलब उसको रोग हो तो सकता है, लेकिन रोग व्याधि उसको परेशान नहीं कर सकती है। वहीं चरणामृत पीने वाले व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए रोज चरणामृत पीना चाहिए।
जानिए कौन हैं संत श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज
आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज कई सालों से वृंदावन में रह रहे हैं और वह इससे पहले काफी साल वाराणसी में रहे थे। वहीं इन्होंने कम उम्र से ही भगवत मार्ग अपना लिया था। वहीं इनका जन्म कानपुर जिले के अखरी गांव में हुआ।इनके पिता का नाम शंभू पांडेय है, माता का नाम राम देवी हैं। वहीं महाराज जी के गुरु जी का नाम श्री गौरंगी शरण जी महाराज है।
