Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिल्ली में 997 CNG बसों को हटाने की तैयारी, नई इलेक्ट्रिक बसें होंगी बेड़े में शामिल-यहां जानें वजह…
    News

    दिल्ली में 997 CNG बसों को हटाने की तैयारी, नई इलेक्ट्रिक बसें होंगी बेड़े में शामिल-यहां जानें वजह…

    By Tv 36 HindustanMay 29, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- दिल्ली की सड़कों से जल्द ही सीएनजी बसें हटाई जाएंगी इनकी जगह इलेक्ट्रिक बसों को जगह दी जाएगी. क्लस्टर योजना के तरह दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल ट्रांजिट सिस्टम की ओर से चलाई जा रही सीएनजी की 997 बसें जून में दिल्ली की सड़क से हट जाएंगी. उनकी उम्र पूरी हो चुकी है. उनकी जगह इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा. बताया जा रहा है कि जून में ही नई इलेक्ट्रिक बसों को दिल्ली की सड़कों पर उतारा जाएगा, जिससे सीएनजी की बसें कम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े.

    डीआईटीएमएस के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएनजी बस की औसत आयु 12 साल या साढ़े सात लाख किमी होती है. इन दोनों में जो भी पहले हो उसके अनुसार बस के चलाने का परमिट रद्द किया जाता है. क्लस्टर योजना की 997 सीएनजी बसें 19 जून को अपनी उम्र पूरी कर रही हैं. इसके बाद इन्हें चलाने की परमिट नहीं रहेगी. इन बसों के हटने के बाद 2150 सीएनजी बसें और 300 इलेक्ट्रिक बसें बचेंगी. इनका संचालन होता रहेगा.

    शामिल होंगी नई इलेक्ट्रिक बसें : अधिकारियों के मुताबिक अभी कलस्टर योजना में सिर्फ 300 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं. 997 बसें हटने के बाद उनकी जगह नई इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा. बता दें कि दिल्ली में 14 फरवरी के बाद से नई इलेक्ट्रिक बसें सड़क पर नहीं उतारी गई हैं. दरअसल लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है. ऐसे में नई इलेक्ट्रिक बसों को नहीं उतारा जा सका है.

    बीच सड़क पर खराब हो जा रही बसें : डीटीसी और क्लस्टर बसें जो लगभग अपनी उम्र पूरी कर चुके हैं. उनके आए दिन बीच सड़क पर चलते हुए खराब होने की खबरें आती रहती हैं. ऐसे में बस में सवार यात्रियों को परेशानी होती है. वो समय से गंतव्य नहीं पहुंच पाते हैं. साथ ही सड़क पर बसों के खराब होने के कारण जाम भी लगता है.

    Post Views: 785

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगर्मी के कारण मनरेगा में काम कर रही महिला मजदूर की मौत, छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट…
    Next Article अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग बैश से ओरी ने शेयर की नई तस्वीरें, खूबसूरती देख खुली रह जाएंगी आंखें…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब ये चीजें होने वाली हैं महंगी ईरान युद्ध का असर घर से अस्पताल तक इस्तेमाल…

    March 28, 2026

    रत्न शास्त्र नीलम रत्न इन लोगों को पहनना चाहिए, जानें कब और कैसे पहनें…

    March 28, 2026

    इस एयरपोर्ट का आगाज एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे से मोदी-योगी भरेंगे उड़ान, बदल जाएगी यहां की सूरत…

    March 28, 2026

    सीएम साय आज लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनज़र आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस…

    March 28, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब ये चीजें होने वाली हैं महंगी ईरान युद्ध का असर घर से अस्पताल तक इस्तेमाल…
    • रत्न शास्त्र नीलम रत्न इन लोगों को पहनना चाहिए, जानें कब और कैसे पहनें…
    • इस एयरपोर्ट का आगाज एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे से मोदी-योगी भरेंगे उड़ान, बदल जाएगी यहां की सूरत…
    • सीएम साय आज लेंगे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक: पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनज़र आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस…
    • सीएम साय कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर रहे हैं बड़ी बैठक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?