
मुंबई : साऊथ सुपर स्टार और फिल्म पुष्पा में धमाल मचाने वाले एक्टर अल्लू अर्जुन का एक लुक इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वहीँ इस लुक के सामने आने के बाद पुष्पा 2 की भी चर्चाएँ तेज हो गई है.
दरअसल इंटरनेट पर जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमे एक्टर सिगार पीते नजर आ रहे है. फैन्स जानना चाह रहे हैं कि कहीं यह लुक उनकी अगली फिल्म ‘पुष्पा 2’ की तो नहीं है. खबरें है कि इस फिल्म में अल्लू स्टाइलिश लुक में नजर आएंगे. उन्होंने दो लुक्स को एक्सपेरिमेंट किया है. इन्हीं दो लुक में से कोई एक फाइनल किया जाएगा.
एक्टर ने कही ये बात
अल्लू अर्जुन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, ‘सावधान- सिगार हेल्थ के लिए बहुत अधिक नुकसानदायक है.’ अल्लू की इसी तस्वीर पर लोग ‘पुष्पा 2’ को लेकर बातें करने लगे हैं. एक फैन ने लिखा है- फायर है पुष्पा 2, नया लुक बहुत ही शानदार है। सभी फैन्स उनके इस लुक की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं.
सिगार होठों से लगाए दिख रहे अल्लू अर्जुन
इस तस्वीर में अल्लू अर्जुन ने प्रिंटेड शर्ट के साथ लेदर जैकेट में नजर आ रहे हैं, आंखों पर ब्लैक चश्मा है और होठों से सिगार लगा रखा है. हालांकि, इस तस्वीर में सिगार जलता हुआ नहीं नजर आ रहा है.
‘पुष्पा: द राइज़’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट
बता दें कि सुकुमार द्वारा डायरेक्टेड ‘पुष्पा: द राइज़’ में अल्लू अर्जुन चंदन तस्कर के गिरोह के सरदार की भूमिका में नजर आए है. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आई हैं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है.
कब रिलीज होगी पुष्पा-2
फिल्म पुष्पा: द राइज को करीब 195 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया था। फिल्म के पहले पार्ट को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था. इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने करीब 110 करोड़ से ज्यादा रुपए की कमाई की थी। तभी से ही फैंस बेसब्री से फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे है।
हालांकि उनका ये इंतजार अब खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की लीड रोल वाली फिल्म ‘पुष्पा 2’ साल 2023 के अगस्त में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है।