Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सावन के पहले सोमवार को ऐसे तैयार करें विशेष शिवलिंग, अभिषेक करते समय इन बातों का रखें ख्याल…
    News

    सावन के पहले सोमवार को ऐसे तैयार करें विशेष शिवलिंग, अभिषेक करते समय इन बातों का रखें ख्याल…

    By Tv 36 HindustanJuly 21, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई से होने जा रही है. जिसमें अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. इस बार सावन महीना सोमवार से शुरू हो रहा है और सोमवार को ही खत्म हो रहा है. सावन में इस बार कई अच्छे योग बन रहे हैं. जिसकी वजह से इस बार पूरा सावन का महीना बहुत शुभ है. साथ ही सावन में जितने भी सोमवार पड़ रहे हैं, उसका बहुत ज्यादा महत्व है. ज्योतिष आचार्य पंडित सुशील शुक्ला शास्त्री बताते हैं कि “इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं और सभी सोमवार में अलग-अलग तरह से तैयार किए हुए शिवलिंग की पूजा करने का बहुत ज्यादा महत्व है. इनको विधि विधान से स्थापित करने और पूजा पाठ करने से विशेष लाभ होगा.

    सावन के पहले सोमवार को मिट्टी के शिवलिंग

    ज्योतिष आचार्य पंडित सुशील शुक्ला शास्त्री कहते हैं कि “बहुत दिनों बाद ऐसा मौका मिल रहा है कि सोमवार से सावन माह की शुरुआत हो रही है और सोमवार के दिन से ही उसकी समाप्ति हो रही है. इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं. पहला सोमवार 22 जुलाई को है. इस दिन जो जातक शिव जी की पूजा अर्चना करना चाहते हैं, वो इस बार सावन के पहले सोमवार के दिन काली मिट्टी के शिवलिंग बनाकर विधि विधान से स्थापित करके पूजा अर्चना करें, तो विशेष पुण्य लाभ मिलेगा.”

    ऐसे करें मिट्टी के शिवलिंग का निर्माण

    ज्योतिष आचार्य बताते हैं कि “एक दिन पहले ही शुद्ध जगह से काली मिट्टी लेकर आएं और उससे कंकड़ पत्थर आदि अलग कर दें. फिर सुबह उसमें थोड़ा गंगाजल दूध डालकर के मिश्रित करें. शिव जी की दिव्य मूर्ति बनाकर और उनके गणों को बनाकर उनके चारों ओर रख लें.”

    ऐसे करें स्थापना

    ज्योतिष आचार्य कहते हैं कि “मिट्टी का शिवलिंग बनने के बाद उनकी स्थापना करें, दूध दही गंगाजल शहद शक्कर से स्नान कराएं और ध्यान रखें की मिट्टी काली ही होनी चाहिए. प्रथम सोमवार को काली मिट्टी से ही भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग बनाए. जिससे उस घर में दिव्य सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और वहां पर सभी कार्य बनते हैं. घर में सुख शांति बनी रहती है.

    ऐसे करें पूजा

    शिव जी का पूजन करते समय बेलपत्र, धतूरा का फूल, मदार का फूल और सफेद फूल अवश्य चढ़ाएं. बेल पत्र गिनती में चढ़ाये तो और पुण्य लाभ मिलेगा. जैसे 11 है 21 से 51 है 108 है या 1100 बेलपत्र भी चढ़ा सकते हैं. इसका भी विधान है जितनी उपलब्धता हो सके उतनी बेलपत्र गिनती से चढ़ा सकते हैं. बेलपत्र में तीन ही दल हों, जो कटे फटे ना हों. बेलपत्र चढ़ने के बाद फल व मीठा से भोग लगा दें. इसके बाद आरती करें है और शिवजी की प्रार्थना करें. शिव जी की कृपा पूरे परिवार में बनी रहती है, जो वहां दर्शन के लिए बैठते हैं पूजा में रहते हैं उन पर कृपा होती है.

    ऐसे करें अभिषेक

    ज्योतिष आचार्य बताते हैं कि “सावन के पहले सोमवार के दिन विधि विधान से शिव जी की पूजा करने के बाद जो काली मिट्टी से शिवलिंग का निर्माण किए हैं उसमें दूध, दही, शहद, शक्कर, गन्ने का रस और सरसों के तेल से विशेष धार लगाएं तो, बहुत पुण्य लाभ मिलता है और शिवजी की कृपा बरसती है शिव जी प्रसन्न होते हैं.”

    Post Views: 960

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleक्या बेडरूम में आप भी कर रहे ये गलती, शादीशुदा जिंदगी में नींद, सुख और चैन का हो जाएगा नाश,जाने वास्तु शास्त्र के अनुसार…
    Next Article नेपाल के प्रधानमंत्री ओली आज हासिल करेंगे विश्वास मत, दो-तिहाई बहुमत की उम्मीद…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार सीएम साय…

    February 12, 2026

    शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर 13 से 15 फरवरी तक बंद रहेंगी शराब दुकानें…

    February 12, 2026

    नामीबिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया, देखें दोनों की प्लेइंग 11 में ये हुए बदलाव…

    February 12, 2026

    बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार…

    February 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • धन-धान्य से पुष्पित-पल्लवित धरा को सुंदर, समृद्ध, सुरक्षित और विकसित बनाने के लिए संकल्पित होकर काम कर रही हमारी सरकार सीएम साय…
    • शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर 13 से 15 फरवरी तक बंद रहेंगी शराब दुकानें…
    • नामीबिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम इंडिया, देखें दोनों की प्लेइंग 11 में ये हुए बदलाव…
    • बालको की ‘कनेक्ट कोचिंग प्रोग्राम’ मेधावी युवाओं के सपने को कर रहा साकार…
    • शासकीय महाविद्यालय दीपका में ’इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ का हुआ गठन पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया एसआईआर का महत्त्व…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?