
दिल्ली:- एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में देश के इस अत्याधुनिक लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू छह से आठ अप्रैल तक असम के दौरे पर रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘आठ अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति तेजपुर वायुसेना स्टेशन में सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरेंगी।”
प्रवक्ता के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू सात अप्रैल को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन करेंगी और बाद में गुवाहाटी में माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।