दिल्ली। दूसरे राउंड की मतगणना संपन्न हो गयी है। 1138 वोटों की गणना की गयी, जिसमें 809 वोट द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में पड़े और यशवंत सिन्हा के पक्ष में 329 वोट पड़े। दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 3,04,423 मतों के अंतर से आगे रहीं। रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी ने यह जानकारी दी। इस तरह द्रौपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा के मुकाबले 5,38,023 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। अब तक आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड की गिनती खत्म हो गयी है।