रायपुर:- राष्ट्रपति मुर्मू इंडियन एयरफोर्स के विशेष विमान से 31 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे राजभवन आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मू यहां बलौदबाजार रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। साथ ही वे महंत घासी दास संग्रहालय का दौरा करेंगी। इस दौरान राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन भी उनके साथ रहेंगेे। राष्ट्रपति राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। इस दौरान उनके सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज का भी आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रपति मुर्मू के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार अगले दिन 1 सितंबर को वे बिलासपुर जाएंगी। राष्ट्रपति रायपुर से हेलीकॉप्टर में बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। जहां वे सबसे पहले रतनपुर स्थित महामाया मंदिर में दर्शन करेंगी और उसके बाद बिलासपुर स्थित गुरु घासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा।