नई दिल्ली :– उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुरुवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के दौरे पर रहेंगे। वह पहले देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह उत्तरकाशी के हर्षिल पहुंचेंगे और गंगोत्री धाम के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखवा में पूजा-अर्चना करेंगे। लगभग 11:30 बजे प्रधानमंत्री दिल्ली जाने को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
पिछले सवा तीन साल में प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड का यह 13वां दौरा है। उनके मुखवा व हर्षिल के दौरे को राज्य की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ ही शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के इन स्थलों का दौरा करने से स्वाभाविक रूप से शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग होगी।
PM Modi Uttarakhand Visit: मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल है मुखवा
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से करीब 80 किमी की दूरी पर गंगोत्री हाईवे पर स्थित हर्षिल से मुखवा गांव करीब 3 किमी की दूरी पर स्थित है। जो कि अनादि काल से मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल है।
