नई दिल्ली

तमिल भाषा और समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि तमिल संस्कृति और तमिल लोग दोनों शाश्वत होने के साथ-साथ वैश्विक प्रकृति के हैं
प्रधानमंत्री ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के आवास पर तमिल नववर्ष समारोह में हिस्सा लिया।
सभा को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा, “तमिल संस्कृति और लोग शाश्वत होने के साथ-साथ वैश्विक भी हैं। चेन्नई से कैलिफोर्निया तक, मदुरै से मेलबर्न तक …. आपको तमिल लोग मिलेंगे जो अपनी संस्कृति और परंपराओं को अपने साथ लेकर चलते हैंं
पीएम ने कहा कि तमिल दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है और हर भारतीय को इस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि तमिल साहित्य का भी व्यापक रूप से सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा, “तमिल फिल्म उद्योग ने हमें कुछ सबसे प्रतिष्ठित काम दिए हैं।”
गुजरात में विधायक के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘जब मैं गुजरात में था और विधायक था, वहां बहुत सारे तमिल मूल के लोग रहते हैं. वे मेरे मतदाता थे और मुझे विधायक और मुख्यमंत्री बनाया
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में तमिल लोगों का योगदान भी बहुत महत्वपूर्ण रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद तमिलनाडु के लोगों ने देश के पुनर्निर्माण में बहुत योगदान दिया और भारत को एक नई ऊंचाई दी है।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा, कानून और शिक्षा के क्षेत्र में तमिल लोगों का योगदान अद्वितीय है।